comscore

Facebook वीडियो को बाद में देखने के लिए ऐसे करें सेव और डाउनलोड, बहुत आसान है तरीका

Facebook में वीडियो को सेव करने का ऑप्शन मिलता है। इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। साथ ही वीडियो को डाउनलोड भी किया जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 28, 2023, 04:44 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Facebook वीडियो को सेटिंग में जाए बिना ही सेव किया जा सकता है।
  • सेव की गई वीडियो को Saved सेक्शन से देख सकते हैं।
  • यूजर्स कई तरीकों से वीडियो को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
techlusive.in Written By article news

Written By

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Facebook एक लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसके जरिए आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जुड़ सकते हैं। साथ ही, अपने विचारों को एक साथ कई लोगों तक पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं, फेसबुक पर कई ऐसी वीडियो और पोस्ट भी मिलते हैं, जो यूजर्स के काम के होते हैं। क्रिएटर्स बेहतरीन कंटेंट फेसबुक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते हैं। news और पढें: WhatsApp CEO Kunal Shah: 15 की उम्र में जो था डिलीवरी बॉय, आज बन गया WhatsApp का हेड

Meta के स्वामित्व वाला यह प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को न सिर्फ वीडियो देखने, बल्कि उसे बाद में देखने के लिए सेव करके रखने की सुविधा भी देता है। जी हां, अगर आपको फेसबुक पर कोई वीडियो अच्छा लगा है और आप उसे बाद के लिए सेव करना चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। आज हम इसका पूरा प्रोसेस बताने वाले के लिए फेसबुक वीडियो को कैसे सेव किया जा सकता है और बाद में उन्हें कहां देखा जा सकता है। आइये, जानें। news और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स

Facebook Video को ऐसे करें सेव

Facebook वीडियो को सेव करने के लिए यूजर्स को न तो कोई थर्ड पार्टी ऐप डाउनलोड करना होगा और न सेटिंग में बदलाव करना होगा। वे जब चाहें तब उस वीडियो को सेव कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। news और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत

  • सबसे पहले अपने फोन में Facebook ऐप ओपन करें।
  • उसके बाद अब आप जो वीडियो देख रहे हैं, उस पर राइड साइट में ऊपर की तरफ आ रहे तीन डॉट आइकन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने स्क्रीन पर कई ऑप्शन आएंगे। उनमें Save Video भी होगा। उस पर क्लिक करके आप वीडियो को सेव कर सकते हैं।

यहां मिलेंगी सेव वीडियो

अब आप जब भी चाहें तब इन सेव हुई वीडियो को देख सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • इसके लिए आपको ऐप ओपन करके लेफ्ट साइड में सबसे नीचे आ रहे प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा।
  • ऐसा करते ही कई सारे ऑप्शन आ जाएंगे, उनमें Save Videos का ऑप्शन भी होगा।
  • उस पर क्लिक करें। यहां आपको सेव की हुईं सारी वीडियोज मिल जाएंगी।

कैसे करें डाउनलोड?

बता दें कि फेसबुक में वीडियो डाउनलोड करने के लिए कोई इन-बिल्ट ऑप्शन नहीं मिलता है। इसके लिए यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप और प्लेटफॉर्म का यूज करना होगा। Facebook Video Downloader जैसे प्लेटफॉर्म की मदद से ऐसा किया जा सकता है। हालंकि, कोई भी ऐप और प्लेटफॉर्म यूज करने से पहले ध्यान दें कि वह अपकी प्राइवेसी और डेटा को नुकसान नहीं पहुंचाए।