comscore

Lava Bold N2 Pro की सेल आज से शुरू, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सब कुछ

Lava Bold N2 Pro की सेल आज से शुरू हो गई है। यह फोन कम कीमत में बड़े डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे अच्छे फीचर्स के साथ आता है। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 06, 2026, 12:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Bold N2 Pro की सेल आज से शुरू हो गई है और यह बजट स्मार्टफोन कम कीमत में अच्छे फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है। इस फोन की शुरुआती कीमत सिर्फ 7999 रुपये रखी गई है इसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू हो चुकी है, जहां ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं। news और पढें: Lava का धाकड़ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 8000 रुपये से कम

डिस्प्ले और Chipset

इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.75-inch का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Unisoc T7250 Chipset दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम जैसे कॉलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो देखने के लिए अच्छा परफॉर्म करता है। इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 128GB स्टोरेज दी गई है, जिसे microSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। news और पढें: Lava Bold N2 Pro 4G की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Flipkart पर फीचर्स लिस्ट

कैमरा और OS

कैमरा और सॉफ्टवेयर के मामले में भी यह फोन ठीक-ठाक प्रदर्शन करता है। इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन Android 15 पर चलता है, कंपनी एक बड़ा OS अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है। news और पढें: Redmi 15A 5G की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान, मिल सकते हैं ये फीचर्स

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्या बैटरी, चार्जिंग और बाकी फीचर्स

बैटरी और बाकी फीचर्स की बात करें तो Lava Bold N2 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन आराम से चल सकती है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग और USB-C पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में IP54 रेटिंग, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm हेडफोन जैक और 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth जैसे जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं।