comscore

Free Fire Max खेलने वालों के लिए खुशखबरी, फ्री में मिल रही स्पेशल Jujutsu Kaisen व्हीकल स्किन

Free Fire Max में Jujutsu Kaisen व्हीकल स्किन फ्री में दी जा रही है। इससे मॉन्स्टर ट्रक को यूनीक लुक दिया जा सकता है। इसके साथ Gold Royale Voucher जैसे आइटम भी मुफ्त में मिल रहे हैं।

Edited by Ajay Verma |Published: Jan 28, 2026, 09:44 AM (IST)

Free Fire Max गेमर्स के लिए आज की खबर बेहद खास है। गेम में स्पेशल Jujutsu Kaisen व्हीकल स्किन मुफ्त में मिल रही है, जिसका उपयोग मॉन्स्टर ट्रक के साथ किया जा सकता है। इससे व्हीकल को शानदार लुक दिया जा सकता है। इसके अलावा, गोल्ड रॉयल वाउचर और Divine Dog: Totality पाने का अवसर भी मिल रहा है। यदि आप भी इन सभी आइटम को एक साथ पाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके मतलब का है। यहां रिवॉर्ड्स अनलॉक करने का पूरा तरीका बताया गया है। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

कैसे पाएं Jujutsu Kaisen व्हीकल स्किन ?

Free Fire Max में Jujutsu Kaisen व्हीकल स्किन Special Grade Monster Truck इवेंट के माध्यम से फ्री में दी जा रही है। इसमें गोल्ड रॉयल वाउचर, Team Booster Play और Divine Dog: Totality कार्ड भी मिल रहा है, जिन्हें टास्क परफॉर्म करके प्राप्त किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Tasks

1. BR मोड में एक बार Jujutsu रिवाइवल प्वाइंट इस्तेमाल करके टीम के सदस्यों को रिवाइव करने या फिर 6000 m ट्रेवल करने पर गोल्ड रॉयल वाउचर व Divine Dog: Totality कार्ड दिया जा रहा है।
2. BR मोड में तीन बार Jujutsu रिवाइवल प्वाइंट यूज करके टीम के सदस्यों को रिवाइव करने या फिर 16000 m ट्रेवल करने पर टीम बूस्टर प्ले कार्ड मिल रहा है।
3. BR मोड में पांच बार Jujutsu रिवाइवल प्वाइंट उपयोग करके टीम के सदस्यों को रिवाइव करने या फिर 39000 m ट्रेवल करने पर Jujutsu Kaisen मॉन्स्टर ट्रक स्किन दी जा रही है।

कब लाइव हुआ इवेंट ?

फ्री फायर मैक्स में स्पेशल ग्रेड मॉन्स्टर ट्रक इवेंट को कल यानी 27 जनवरी 2026 को लाइव किया गया था। अब यह इवेंट 5 फरवरी 2026 तक जारी रहेगा। इस बीच ऊपर बताए गए टास्क को परफॉर्म करके शानदार रिवॉर्ड्स को अपने नाम किया जा सकता है। इससे आपके डायमंड की बचत होगी। साथ ही, गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा।

कैसे करें रिवॉर्ड्स क्लेम ?

खबर में बताए गए रिवॉर्ड्स को क्लेम करना बहुत आसान है। इसके लिए यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करें :

1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट्स टैब पर क्लिक कीजिए।
3. Jujutsu Kaisen सेक्शन प्रेस करें।
4. अब स्पेशल ग्रेड ट्रक टैब दबाएं।
5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर इवेंट ओपन होगा।
6. टास्क पढ़कर गेम में पूरा कीजिए।
7. दोबारा इस सेक्शन में आएं।
8. क्लेम बटन दबा दीजिए।
9. इसके बाद रिवॉर्ड अनलॉक हो जाएगा, जिसका उपयोग आप गेम में कर पाएंगे।

FAQs

1. फ्री फायर मैक्स में टास्क वाले इवेंट क्यों लाइव किए जाते हैं ?
Ans. फ्री फायर मैक्स में टास्क इवेंट को खासतौर पर उन गेमर्स के लिए लाया जाता है, जिनके पास डायमंड नहीं होते हैं। इन इवेंट से गेमर्स को प्रीमियम आइटम अनलॉक करने का मौका मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

2. फ्री फायर मैक्स को कब लॉन्च किया गया था ?
Ans. गेम मेकर गरेना ने फ्री फायर पर प्रतिबंध लगने के बाद फ्री फायर मैक्स को साल 2021 में लॉन्च किया था। यह गेम गूगल प्ले-स्टोर पर अवेलेबल है, जहां से इसे डाउनलोड करके फोन में खेला जा सकता है।