Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 03, 2024, 04:00 PM (IST)
Image: Garena
Free Fire MAX Hacks: फ्री फायर मैक्स में प्लेयर्स को कई गन्स मिलती हैं। हर एक गन अलग-अलग पावर के साथ आती है। इस कारण प्लेयर्स को गन सिलेक्ट करते समय इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वे किस तरह की फाइट के लिए इसका यूज करने वाले हैं। अपनी फाइट और जरूरत के अनुसार गन सिलेक्ट करें। आज हम यहां सोलो Vs स्क्वाड फाइट के लिए बेस्ट गन बताने वाले हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में सोलो बनाम स्क्वाड मैच के लिए प्लेयर्स Groza का यूज कर सकते हैं। यह लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम की सबसे पावरफुल गन में से एक है। इस गम की रेंज 77 है। प्लेयर्स मिड रेंज फाइट के लिए इस गन का यूज कर सकते हैं। गन का डैमेज 61 है। इस गन की मदद से आप आसानी से पूरी टीम का खात्मा कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
सोलो बनाम स्क्वाड मैच में गेम जीतने के लिए बेस्ट गन की लिस्ट में P90 का नाम भी शामिल है। गेम में मौजूद सभी SMG के बीच इसे भी काफी अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इस गन में एक रीलोड में 50 बुलेट्स का यूज कर सकते हैं। यह आपको सोलो बनाम स्क्वाड मैच में जीत दिला सकती हैं। इस गन का डैमेज 49 और रेट ऑफ फायर 76 है। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
AK गन काफी पावरफुल है। इसके डैमेज के कारण इस राइफल को काफी पसंद किया जाता है। क्लोज और मिड रेंज फाइट में इस गन का यूज करना प्लेयर्स के काफी काम आ सकता है। इसका डैमेज 61 है।
Free Fire MAX की M249 गन का यूज करके आप सोलो बनाम स्क्वाड मैच में जीत हासिल कर सकते हैं। इस गन को एयरड्रॉप के जरिए पा सकते हैं। यह काफी रेयर ऑप्शन है। इसमें एक बार में 100 बुलेट्स आती हैं। इस कारण यह गन काफी पावरफुल है। इसकी रेंज 79 है। ऐसे में प्लेयर्स को इसका यूज क्लोज रेंज फाइट या मिड रेंज फाइट में करना चाहिए। ये सभी गम्स प्लेयर्स को जीत दिलाएंगी और रैंक बढ़ाने में आपकी मदद भी करेंगे। गेमर्स को इनका जरूर यूज करना चाहिए। यह प्लेयर्स के काफी काम आएंगी।