Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 03, 2024, 12:28 PM (IST)
Free Fire Max में इंटेंस एक्शन के लिए एक से बढ़कर एक घातक हथियारों को जोड़ा गया है, जिनमें सब-मशीन गन यानी SMG, ग्लू वॉल, Sniper, शॉटगन और असॉल्ट राइफल शामिल हैं। इन ही में से एक ग्रेनेड (Grenades) भी हैं। इसका इस्तेमाल क्लोज व लॉन्ग रेंज की फाइट्स में करके पूरे स्क्वाड को नॉक आउट किया जा सकता है। हालांकि, नए खिलाड़ी ग्रेनेड्स का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं। यदि आप भी नए प्लेयर हैं और ग्रेनेड यूज नहीं कर पाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। हम आपको यहां कुछ फायदेमंद टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप ग्रेनेड का सही यूज कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
फ्री फायर मैक्स में ग्रेनेड फेंकने से पहले यह तय करें कि आपके और विरोधी के बीच कितनी दूरी है। बीच में कोई ऑब्जेक्ट तो नहीं है। अगर है, तो ग्रेनेड टकरा कर आपके पास वापस आ सकता है, जिससे आपके नॉक आउट होने की संभावना बढ़ जाएगी। वहीं, यदि ग्रेनेड फेंकने में देरी करते हैं, तो ग्रेनेड आपके हाथ में फट सकता है। इसलिए गेम में इन सभी चीजों पर ध्यान देने के बाद ही ग्रेनेड थ्रो करें। इससे आपको फायदा होगा। आप दुश्मन को बाहर कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
ग्रेनेड फेंकने से पहले लोकेशन को सही परखें। अगर विरोधी किसी बिल्डिंग में छिपा है और आपको उसकी लोकेशन का पता चल गया है, तो आप ग्रेनेड का उपयोग करके उसे गेम से बाहर कर सकते हैं। यदि दुश्मन मैदान में है, तो ग्रेनेड का इस्तेमाल न करें। इसकी बजाय गन यूज करें। इससे आपके जीतने की उम्मीद बढ़ जाएगी। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
गेम में ज्यादातर गेमर्स को देखा गया है कि वह बिना कवर लिए ग्रेनेड थ्रो करते हैं और कई बार ग्रेनेड उनके पास ही फट जाता है, जिससे वह बाहर हो जाते हैं। ऐसी गलती नहीं करनी चाहिए। ग्रेनेड थ्रो करते समय हमेशा कवर लेना चाहिए। यदि आसपास कोई कवर नहीं है, तो ग्लू वॉल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप सुरक्षित रहेंगे।
फ्री फायर मैक्स में एक्सप्लोसिव ग्रेनेड के अलावा स्मोक ग्रेनेड भी मिलते हैं। यह ग्रेनेड ब्लास्ट होने पर चारो तरफ घना धूआ कर देता है। इसका फायदा उठाकर प्लेयर्स हैवी गन फायर से बचकर निकल सकते हैं। यह सबसे ज्यादा काम गेम के अंतिम जोन में आता है। मैच खेलते वक्त हमेशा अपने पास 2 या फिर 3 स्मोक ग्रेनेड रखें। इससे आपको सर्वाइव करने में काफी मदद मिलेगी।