Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 21, 2024, 05:35 PM (IST)
Gaming Phones under 20,000: डिजिटल दौर में लोग अपने मनोरंजन के लिए आजकल गेमिंग काफी पसंद करते हैं। अगर आप गेम खेलना पसंद करते हैं और अपने लिए नया गेमिंग फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको अपनी पूरी जेब खाली नहीं करनी पड़ेगी। जी हां, मार्केट में कई बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिनमें आप स्मूथ गेमिंग का मजा ले सकते हैं। यहां देखें 20 हजार से कम की कीमत आने वाले कुछ धाकड़ गेमिंग फोन। Amazon से खरीदने पर मिलेगा अलग से डिस्काउंट। और पढें: 40,000 से कम में आने वाले सबसे बेस्ट AC, मिनटों में ठंडा कर देंगे आपका कमरा
Realme NARZO 70 Pro 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 970 रुपये की शुरुआती ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो रियलमी के फोन में 6.67 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, Mediatek Dimensity 7050 5G प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8MP का सेकेंडरी और 2MP का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। और पढें: Gaming Smartphones Under 30000: स्मूथ डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी वाले बेस्ट फोन, मिलेगा गेमिंग का असली मजा
iQOO Z9 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल को Amazon से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बैंक कार्ड के जरिए फोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो आइकू के फोन में 6.67 इंच का AMOLED HD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
TECNO POVA 6 PRO 5G स्मार्टफोन के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर बैंक कार्ड के जरिए 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो रियलमी के फोन में 6.67 इंच का AMOLED FHD+ डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। इसके अलावा, Mediatek Dimensity 6080 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है, जिसके साथ 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।