Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 11, 2024, 01:29 PM (IST)
WhatsApp आए दिन नए-नए फीचर्स जारी करता है। ऐप को और भी उपयोगी बनाने में लगा हुआ है। मेटा का लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग विभिन्न नए फीचर्स पर काम कर रहा है। ऐप पर अपडेट किए जाने वाले स्टेट्स को आप फेसबुक आदि पर भी शेयर कर सकते हैं। अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रहा है, जो आपको इंस्टाग्राम और फेसबुक के बीच स्टेट्स शेयर करने का ऑप्शन देगा। इसका मतलब है कि इस फीचर के बाद से आप अपनी जरूरत और इच्छा अनुसार अपने व्हाट्सऐप स्टेट्स अपडेट को फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते हैं। डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
व्हाट्सऐप के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में अपकमिंग फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, TestFlight ऐप पर मौजूद WhatsApp beta for iOS 24.8.10.72 update से पता चला है कि व्हाट्सऐप स्टेट्स अपडेट को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए ऑप्शन देने पर काम कर रही है। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले WhatsApp beta for Android 2.23.25.20 update से एंड्रॉइड डिवाइस के लिए इस फीचर के आने की जानकारी सामने आई थी। अब कंपनी iOS डिवाइस के लिए यह फीचर लाने पर काम कर रहा है। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी दिया गया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि आपको व्हाट्सऐप स्टेट्स को अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर करने के लिए दो ऑप्शन मिलेंगे। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Status Privacy सेक्शन में नीचे की तरह Share my status updated across my accounts सेक्शन के अंदर दो ऑप्शन Facebook और Instagram मिल रहे हैं। इससे आप सिलेक्ट कर पाएंगे कि आपको अपना व्हाट्सऐप स्टेट्स फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम पर शेयर करना है।
यह ध्यान रखें कि यूजर्स अपने मैन्युअल एक्टिवेशन के बाद किसी भी समय इंस्टाग्राम के साथ नए क्रॉस-पोस्टिंग एक्पीरियंस को डिसेबल कर पाएंगे। साथ ही, वे यह भी मैनेज कर सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया कंटेंट कौन देख सकता है।
फिलहाल, यह फीचर डेवलपमेंट के अधीन है। इसे आगे वाले समय में अपकमिंग अपडेट के साथ WhatsApp के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के तौर पर जारी किया जाएगा। उसके बाद यह स्टेबल वर्जन के लिए जारी किया जाएगा।