Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 10, 2024, 09:24 AM (IST)
Facebook Messenger: दिग्गज टेक जाइंट मेटा (Meta) ने अपने पॉपुलर चैटिंग ऐप फेसबुक मैसेंजर में एक साथ कई फीचर्स ऐड किए हैं। इनकी मदद से अब यूजर्स प्लेटफॉर्म पर HD फोटो भेजने से लेकर बड़ी फाइल तक शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही ऐप में एल्बम बनाने और उसे एडिट करने की सुविधा भी मिलती है। कंपनी का मानना है कि ये नई सुविधाएं यूजर्स के बहुत काम आएंगी और इससे उनका अनुभव बेहतर होगा। और पढें: Meta चुपके से लेकर आया खास App! टेक्स्ट लिखकर बना सकेंगे छोटे गेम्स और ऐप
मेटा के ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, अब Facebook Messenger में क्लियर HD फोटो सेंड की जा सकेंगी। इसके लिए यूजर्स को चैट में फोटो का चयन करके HD टॉगल ऑन करना होगा। इसके बाद सेंड बटन पर क्लिक करके फोटो भेज सकेंगे। और पढें: WhatsApp पर AI Agent इस्तेमाल करना अब पड़ेगा महंगा, 1 अगस्त से बदलेगा चार्ज, बिजनेस यूजर्स पर पड़ेगा असर
फेसबुक मैसेंजर पर अब फोटो और वीडियो की एल्बम बनाई जा सकती है। इसकी मदद से यूजर्स अपने खास पल और यादों को संभालकर रख सकते हैं। अगर आप भी अपनी फोटोज व वीडियो की एल्बम बनाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। और पढें: WhatsApp ला रहा काम का फीचर, बिना चैट छोड़े कर पाएंगे Meta AI का इस्तेमाल
ऐसे बनाएं एल्बम
1. अपने स्मार्टफोन में फेसबुक मैसेंजर ओपन करें।
2. चैट सेक्शन में जाकर फोटो और वीडियो चुनें।
3. इसके बाद क्रिएट एल्बम पर क्लिक करें।
4. अब आपकी एल्बम तैयार हो जाएगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फेसबुक मैसेंजर पर बनाई गई एल्बम को एडिट करने के साथ-साथ डिलीट व डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा, एल्बम के नाम को भी बदला जा सकता है। इसके लिए एल्बम पर क्लिक करके थ्री डॉट मेन्यू पर टैप करें। एडिट नेम पर टैप करें। नया नाम एंटर करके सेव कर दें। इस तरह एल्बम के नाम बदल जाएगा।
मेटा का कहना है कि फेसबुक मैसेंजर पर यूजर्स 100MB तक की Excel फाइल से लेकर PDF तक सेंड कर सकते हैं। इसके लिए + आइकन पर क्लिक करके फाइल चुनें। इसके बाद सेंड बटन पर क्लिक करें।
फेसबुक मैसेंजर में क्यूआर कोड स्कैनर फीचर आया है। इसकी मदद से ऐप में नए कॉन्टैक्ट्स को जोड़ा जा सकता है। इसके आने से अब यूजर्स को किसी का नाम या फिर नंबर सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसके लिए ऐप की सेटिंग में जाएं। क्यूआर कोड आइकन पर टैप करें। यहां से आप डिवाइस के कैमरे के जरिए कोड स्कैन करके जुड़ सकते हैं और शेयर पर टैप करके किसी को जोड़ने के लिए लिंक भेज सकते हैं।
फेसबुक मैसेंजर के नए फीचर्स का सपोर्ट चुनिंदा यूजर्स को मिलना शुरू हो गया है। आने वाले सप्ताह में ये फीचर्स भारत समेत दुनियाभर के यूजर्स को मिलने लगेंगे।