Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 11, 2024, 08:11 AM (IST)
Eid Mubarak 2024: आज यानी 11 अप्रैल को दुनियाभर में ईद का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन लोग सबसे पहले सुबह नमाज अदा करते हैं। इसके बाद अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गले लगकर ईद की शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही, मुह भी मीठा कराते हैं। इसके अलावा, लोग अब व्हाट्सएप (WhatsApp) पर भी स्टीकर, फोटो और वीडियो भेजकर भी ईद की मुबारकबाद देते हैं। अगर आप अपने घर से दूर हैं और अलग अंदाज में ईद की शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो आप व्हाट्सएप स्टीकर (WhatsApp Stickers) का सहारा ले सकते हैं। हम आपको इस आर्टिकल में ईद व्हाट्सएप स्टिकर भेजना पूरा तरीका विस्तार से बताएंगे। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
नीचे स्टीकर भेजने का प्रोसेस बताया गया है, जिसे फॉलो करके आप दोस्तों व रिश्तेदारों को ईद मुबारक (Eid Mubarak 2024) कह सकते हैं। और पढें: WhatsApp से काफी आगे है Telegram! ये फीचर्स बनाते हैं इसे खास
1. अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप ओपन करें।
2. ऐप में उस चैट को ओपन करें, जिसे आप ईद की मुबारकबाद देना चाहते हैं।
3. मैसेज बॉक्स के बगल में बने स्टिकर बटन पर टैप करें।
4. यहां पर ‘+’ आइकन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
5. इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे तीन ऑप्शन ALL Stickers, My Stickers और Discovers Stickers Apps में से तीसरे विकल्प को चुनें।
6. यहां आप ईद स्टिकर लिखकर सर्च करें।
7. आपको कई सारे स्टीकर पैक मिलेंगे, जिनमें से अपनी पसंद के स्टीकर पैक को डाउनलोड करें।
8. फिर Add to WhatsApp पर टैप करें।
9. इस तरह आप व्हाट्सएप पर स्टिकर भेजकर हैप्पी ईद विश कर सकेंगे। और पढें: WhatsApp की सीक्रेट ट्रिक, ऐसे छिपाएं Locked Chats
अगर आप एक साथ सभी को ईद मुबारक कहना चाहते हैं, तो आप व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाएं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करें।
1. स्टेटस लगाने के लिए अपने फोन व्हाट्सएप ओपन करें।
2. अब अपडेट टैब पर क्लिक करें।
3. अपडेट्स टैब में Status का ऑप्शन दिखाई देगा।
4. स्टेटस में जाने के बाद My Status टैब पर क्लिक करें।
5. अब आपको यहां फोटो व वीडियो सिलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा, जिसे आप स्टेटस पर लगाना चाहते हैं।
6. आप गैलेरी में से अपनी पसंद की ईद से संबंधित फोटो व वीडियो को चुनकर स्टेटस पर लगा दें।