comscore

Vivo V70 FE फोन 200MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo V70 FE स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 200MP कैमरा से लैस है। इसके अलावा, फोन में 7000mAh बैटरी मिलती है। यहां जानें फोन की कीमत।

Published By: Manisha | Published: Apr 02, 2026, 01:00 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo V70 FE स्मार्टफोन फाइनली भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी की V सीरीज का लेटेस्ट “FE” (Fashion Edition) स्मार्टफोन है। फीचर्स की बात करें, तो इस वीवो के फोन में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी सभी डिटेल्स। news और पढें: 5000 Nits ब्राइट डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा वाले Vivo V70 5G पर 4000 का Discount, ऑफर का उठाएं फायदा

Vivo V70 FE Price in India

कीमत की बात करें, तो Vivo V70 FE फोन को कंपनी ने 37,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है। फोन की सेल 7 अप्रैल से भारत में शुरू होगी, जिसे आप Flipkart, Amazon व Vivo के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी ने फोन मे Northern Light Purple और Moonshine Blue कलर ऑप्शन पेश किए हैं। news और पढें: 7200mAh बैटरी वाला Vivo फोन हुआ 2100 रुपये सस्ता, सीमित समय के लिए Offer

Vivo V70 FE specifications

फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने वीवो के फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 1900 Nits की ब्राइटनेस मिलती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इस सेटअप में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP68 व IP69 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा।