comscore

Ai+ Pulse 2 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर

Ai+ Pulse 2 की बिक्री आज से लाइव होने वाली है। इस डिवाइस को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। इसमें 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 11, 2026, 09:08 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Ai+ Pulse 2 को इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। आज यानी 11 मार्च को इस स्मार्टफोन की पहली सेल है, जो ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे लाइव होगी। इस फोन को डिस्काउंट और EMI पर खरीदा जा सकेगा। इस हैंडसेट में 50MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट और फास्ट चार्जिंग से लैस 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। news और पढें: मात्र 5,499 रुपये में लॉन्च हुआ नया Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी के साथ मिल रहा ये सब

कितनी है Ai+ Pulse 2 की कीमत ?

एआई प्लस पल्स 2 को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 5999 रुपये है। इस फोन का 6GB+128GB स्टोरेज मॉडल 7999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 400 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, स्मार्टफोन पर 282 रुपये की EMI भी मिलेगी। news और पढें: Ai+ Pulse 2 स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 6000mAh की मिलेगी जंबो बैटरी

ऐसे हैं डिवाइस के स्पेसिफिकेशन

  • Android 16
  • LCD स्क्रीन
  • 50एमपी कैमरा
  • 8एमपी फ्रंट कैमरा
  • 6000mAh बैटरी
  • 18 वॉट फास्ट चार्जिंग

Ai+ Pulse 2 एंड्रॉइड 16 (Android 16) पर आधारित NxtQuantum ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजलूशन 720×1600 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इसकी स्क्रीन की ब्राइटनेस 450 निट्स है। स्मूथ वर्किंग के लिए फोन में Mali-G57 MP1 GPU के साथ UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को ध्यान में रखते हुए इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश लाइट के साथ 50MP का कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है। इसके साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक फंक्शन भी है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

बैटरी और अन्य स्पेक्स

कंपनी ने पल्स 2 में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की जंबो बैटरी दी है। इस फोन में 4जी, डुअल सिम कार्ड स्लॉट, ऑडियो जैक, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसको IP64 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस डस्ट व वॉटर प्रूफ है।