Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 17, 2023, 10:06 AM (IST)
Meta ने हाल ही में अपने रिसर्चर्स के लिए AI तकनीक पर आधारित I-JEPA इमेज क्रिएशन मॉडल को पेश किया था। अब कंपनी ने इस ही टेक्नोलॉजी पर काम करने वाले स्पीच जनरेशन टूल वॉइसबॉक्स (Voicebox) को पेश किया है। इसकी खूबी है कि यह हाई-क्वालिटी ऑडियो क्लिप तैयार करने के साथ उन्हें एडिट भी करता है। और पढें: इंतजार खत्म! भारत में Instagram Plus, WhatsApp Plus और Facebook Plus पेड सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें कीमत और Exclusive फीचर्स
मेटा के अनुसार, AI टेक्नोलॉजी पर काम करने वाला यह वॉइसबॉक्स मॉडल अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, पोलिश और पुर्तगाली भाषा को सपोर्ट करता है। यह टेक्स्ट से बेहतर क्वालिटी की ऑडियो क्लिप तैयार करने में सक्षम है। और पढें: दुनियाभर में Instagram और Facebook हुआ डाउन, Twitter पर की यूजर्स ने शिकायत
यूजर इसके जरिए रिकॉर्डेड ऑडियो क्लिप के ओरिजिनल स्टाइल और कंटेंट को बनाए रखते हुए एडिट कर सकेंगे। यह मॉडल ठीक पिछले साल लॉन्च हुए मेक-ए-वीडियो एआई सिस्टम की तरह काम करता है, जो टेक्स्ट से हाई-क्वालिटी वीडियो क्लिप बनाता है। और पढें: FIFA World Cup 2026: Instagram, Facebook और WhatsApp को मिले फुटबॉल थीम फीचर्स
कंपनी का कहना है कि Voicebox AI जनरेटिव मॉडल का एक हिस्सा है। इसके आने से वर्चुअल असिस्टेंट सिस्टम में काफी सुधार होगा और यह दृष्टिबाधित यूजर्स के बहुत काम आएगा। इसके अलावा, क्रिएटर्स इस टूल की मदद से आसानी से ऑडियो ट्रैक बना सकेंगे। साथ ही, उस ट्रैक को एडिट भी कर पाएंगे।
इस मॉडल की फिहाल टेस्टिंग चल रही है। कयास लगाएं जा रहे हैं कि आने वाले महीनों में वॉइसबॉक्स मॉडल को सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।
बता दें कि मेटामेट चैटबॉट को कुछ दिन पहले लॉन्च किया गया था। यह टूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर काम करता है और इसे खासतौर पर कंपनी के कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। कर्मचारी इस टूल के जरिए प्वाइंट कलेक्ट करने, कोड लिखने और सुविधाओं को डिबग कर सकते हैं। इस चैटबॉट की टेस्टिंग की जा रही है। जल्द ही इसे सभी कर्मचारियों के लिए रोलआउट किया जाएगा।
पिछले महीने कंपनी ने फेसबुक रील के लिए Show more, Show less और Contextual label टूल रिलीज किए थे। कंपनी ने इन नए टूल के लॉन्च के दौरान कहा कि इनसे यूजर्स का व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा और ये उनके बहुत काम आएंगे।