Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 02, 2025, 04:46 PM (IST)
iOS 19 पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस OS को एप्पल कई अपग्रेड के साथ ला सकती है। जून, 2025 में होने वाले Worldwide Developers Conference (WWDC) 2025 इवेंट में iOS 19 पेश करेगी। इसकी लीक रिपोर्ट की मानें यह अपडेट कई आईफोन्स में नहीं मिलेगा। अगर आपके पाल भी पुराना आईफोन है तो आपको यहां दी गई लिस्ट दिखेनी चाहिए। हमने नीचे बताया है कि किन-किन आईफोन्स में अपडटे का सपोर्ट नहीं मिलेगा। और पढें: Apple के नए फैसले ने बढ़ाई टेंशन, क्या ऑनलाइन प्राइवेसी पर होगा खतरा?
Apple iOS 19 की घोषणा के साथ कई विजुअल बदलाव लेकर आएगा। कंपनी iPhones में अब तक के कुछ बेहतरीन बदलाव ला सकती है, जिसमें डिजाइन में बदलाव और ग्लास इफेक्ट शामिल हैं। और पढें: WWDC 2026: Apple ने पेश किया Gemini AI से लैस नया Siri सिस्टम, अब पहले से ज्यादा स्मार्ट होगा वॉयस असिस्टेंट
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने अपने एक घंटे के सेशन में iOS 19 के बारे में कुछ सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि आने वाले iOS 19 में iOS 7 के बाद सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। और पढें: सबसे पहले इस्तेमाल करना चाहते हैं iOS 27? जानें बीटा अपडेट डाउनलोड करने का तरीका
Apple Hub के एक्स अकाउंट से ट्वीट करके बताया गया है कि iOS 19 किन-किन आईफोन में सपोर्ट नहीं करेगा। iOS 19 अपडेट iPhone XR, iPhone XS और iPhone XS Max के लिए सपोर्ट नहीं करेगा। इन मॉडल्स को Apple के सितंबर, 2018 के इवेंट में लॉन्च किया गया था और ये सभी A12 बायोनिक चिपसेट पर रन करते हैं। इस कारण कंपनी इन स्मार्टफोन्स में अपकमिंग OS का अपडेट नहीं देगी।
अपकमिंग iOS 19 इन आईफोन्स को देगा सपोर्ट।
iOS 19 will reportedly support these iPhone models 🚨
The iPhone XS, iPhone XS Max and iPhone XR will not be supported pic.twitter.com/MRVLHnJRfe
— Apple Hub (@theapplehub) April 1, 2025
अभी तक एप्पल ने iPadOS 19 की लॉन्च डेट नहीं बताई है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स की मानें तो अपडेट सितंबर, 2025 में रिलीज किया जा सकता है।