Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 18, 2023, 11:44 AM (IST)
HP ने भारत में अपने दो शानदार लैपटॉप HP Pavilion Plus 14 और HP Pavilion Plus 16 को लॉन्च कर दिया है। इन दोनों लेटेस्ट लैपटॉप में स्मूथ फंक्शनिंग के लिए 13 जनरेशन के इंटेल कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन लैपटॉप में IMAX एन्हांस्ड डिस्प्ले, Iris Xe/NVIDIA GeForce RTX 3050 ग्राफिक्स कार्ड और AI टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है। और पढें: HP का नया DeskJet प्रिंटर भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये सब फीचर्स, बस इतनी होगी कीमत
एचपी ने इस लैपटॉप में 14 इंच का IMAX OLED डिस्प्ले है। इसका रेजलूशन 2880 x 1800 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 400 निट्स है। इसमें Intel Core 13th Gen i7 प्रोसेसर, Iris Xe ग्राफिक कार्ड और 16GB रैम मिलती है। इसमें 1TB तक स्टोरेज दी गई है। पावर के लिए लैपटॉप में 68Whr की बैटरी दी गई है, जिसे फास्ट चार्ज का सपोर्ट मिला है। और पढें: HP ने भारत में लॉन्च किया HyperX OMEN 15 गेमिंग लैपटॉप, जानिए कीमत और फीचर्स
नए लैपटॉप में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए 5MP का वेबकैम, डुअल माइक और डुअल स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में थंडरबोल्ट पोर्ट, यूएसबी टाईप-सी, टाईप-ए, हेडफोन जैक और एचडीएमआई 2.1 पोर्ट दिया गया है। वहीं, यह लैपटॉप Windows 11 Home पर काम करता है। इसका वजन 1.44 किलोग्राम है। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: HP, Dell और Asus समेत इन लैपटॉप्स पर मिल रहा भर-भर के डिस्काउंट
एचपी पवेलियन प्लस 16 में 16 इंच का WQXGA डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 2560 x 1600 पिक्सल रेजलूशन और 400 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसको लो-ब्लू लाइट और TUV + Eyesafe का सपोर्ट मिला है। इसमें Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ-साथ Iris Xe ग्राफिक कार्ड और 16GB LPDDR5x रैम दी गई है। इसमें 1TB SSD स्टोरेज मिलती है। बेहतर साउंड के लिए लैपटॉप में डुअल स्पीकर दिए गए हैं, जो DTS:X अल्ट्रा और HP Audio बूस्ट से लैस हैं।
यह लैपटॉप बैकलिट की-बोर्ड और टचपैड से लैस है। इसमें ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, यूएसबी टाईप-सी, टाईप-ए, हेडफोन, एसी स्मार्ट पिन और एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। यह लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसका वजन 1.90 किलोग्राम है।
HP Pavilion Plus 14 और HP Pavilion Plus 16 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस HP Presence 2.0 फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान बैकग्राउंड को ब्लर करने के साथ कस्टम इमेज लगा सकते हैं। इसके अलावा, दोनों लैपटॉप में ऑटो फ्रेम फीचर मिलता है।
HP Pavilion Plus 14 की कीमत 91,999 रुपये से शुरू होती है। वहीं, HP Pavilion Plus 16 लैपटॉप को 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।