Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2026, 04:41 PM (IST)
Households may need to switch from LPG cylinders to PNG where pipeline gas is available.
How to check PNG Connection in your Area: देशभर में LPG सिलेंडर की किल्लत अब भी देखने को मिल रही है। सिलेंडर की बुकिंग से लेकर सप्लाई तक में काफी देरी हो रही है। इसी भी सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। सरकार का कहना है कि LPG किल्लत के बीच वह PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। साथ ही आदेश दिया गया है कि यदि आपके एरिया में PNG पाइपलाइन मौजूद है, तो आपको न चाहते हुए भी कनेक्शन लेना होगा। अगर आप कनेक्शन नहीं लेते हैं, तो आपके सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। और पढें: क्या LPG से बेहतर है Ethanol Stove? जानें ये कैसे करता है काम
अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि आपके एरिया में PNG सप्लाई है या नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यह जानने के लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की मदद से जान सकते हैं कि आपके एरिया में PNG पाइपलाइन मौजूद है या नहीं। अगर मौजूद है, तो आप मिनटों में नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें पाइपलाइन कनेक्शन जानने से लेकर आवेदन करने तक की पूरी प्रक्रिया। और पढें: LPG Scam: नए गैस कनेक्शन और E-KYC के नाम पर हो रही ठगी, गैस एजेंसी ने किया Alert
1. सबसे पहले फोन स्मार्टफोन में www.iglonline.net पर जाएं। और पढें: खुशखबरी! PNG लेने के बाद भी LPG कनेक्शन नहीं होगा बंद, Transfer Voucher से दोबारा कनेक्शन ऐसे करें अप्लाई
2. यहां आपको PNG Domesitc का ऑप्शन होम पेज पर दिखेगा।
3. इसके बाद आपको Apply New Connection पर क्लिक करना होगा।
4. अब आपको नेक्स्ट पेज पर अपने क्षेत्र की जानकारी देनी होगी, जिसमें आपकी सोसाइटी व कलोनी का नाम डालना होगा।
5. अब आप देख सकेंगे कि आपके एरिया में PNG सप्लाई है या नहीं।
6. अगर आपके एरिया में PNG सप्लाई है, जो आप इसकी सर्विस के लिए घर बैठे अप्लाई भी कर सकते हैं।
7. जैसे ही आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा, वैसे ही आपको कंपनी के एग्जिक्यूटिव द्वारा कॉल रिसीव होगा। इसके बाद आप अपना नया कनेक्शन ले सकेंगे।
इन सब के अलावा, आप 18001025109 नंबर पर कॉल करके भी इस संबंध में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
PNG क्या है?
PNG (Piped Natural Gas) पाइप के द्वारा मिलने वाली नेचुरल गैस है, जिसे किचन में इस्तेमाल किया जाता है। PNG कनेक्शन की सप्लाई देशभर में उपलब्ध है। यह मीथेन से बनी गैस है, जिसे जमीन के अंदर मौजूद तेल व गैस को निकालकर शुद्ध करके बनाया जाता है।
PNG पर सरकार ने क्या कहा?
LPG की किल्लत को देखते हुए सरकार ने आदेश दिया है कि यदि आपके एरिया में PNG सप्लाई है, तो आपको इसके आवेदन करना होगा। अगर आप आवेदन नहीं करेंगे, तो आपके सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।