comscore

Vivo X Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च! मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Vivo X Fold 3 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है। Vivo X Fold 3 Series के तहत एक प्रो वेरिएंट भी लॉन्च हुआ है। सीरीज के बेस मॉडल Vivo X Fold 3 को भारत में 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 27, 2024, 01:40 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Vivo X Fold 3 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुका है।
  • इसे भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जाएगा।
  • फोन के कई वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo X Fold स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ लाया गया है। वीवो का यह नया फोल्डेबल फोन 5500mAh की बैटरी से लैस है। स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर एक नई डिटेल सामने आई है। इस फोल्डेबल फोन को भारत में समेत अन्य बाजारों में भी पेश किया जाएगा। इसकी डिटेल के लिए आगे पढ़ें। news और पढें: Vivo V70 FE पर 4500 रुपये का Discount ऑफर, सस्ते में पाएं 200MP कैमरा फोन

Vivo X Fold 3 India Launch

91Mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Vivo X Fold 3 जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा और यह अभी तक का सबसे स्लिम यानी पतला स्मार्टफोन होगा। हालांकि, अभी रिपोर्ट ने भारत में फोन की लॉन्च डेट नहीं बताई गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Fold 2 की मोटाई 12.9mm है। नए स्मार्टफोन की मोटाई और भी कम हो गई है। news और पढें: 200MP कैमरा वाले Vivo X200 Pro फोन पर 9000 का शानदार ऑफ, मिस न करें गजब Deal

यह नए एक्स फोल्ड 3 की मोटाई, Samsung Galaxy S24 Ultra और Google Pixel 8 Pro जैसे कुछ मोटे स्मार्टफोन के समान होगी। अल्ट्रा की मोटाई 8.6 मिमी और पिक्सल 8 प्रो की 8.8 मिमी है।

वीवो की ऑफिशियल लॉन्च घोषणा ने स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी दे दी है। फोन की बॉडी पतली है। इसमें पीछे की तरफ एक गोलाकार कैमरा मॉड्यूल मिल रहा है। बाहर की तरफ एक बड़ा कवर डिस्प्ले दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि भारत में स्मार्टफोन की लॉन्च डेट जल्द अनाउंस कर दी जाएगी।

फोन के स्पेसिफिकेशन

Vivo X Fold 3 के फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 8.03 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 2480 x 2200, आस्पेक्ट रेशियो 4:3.55, स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.77 प्रतिशत, पीक ब्राइटनेस 4500 nits और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में 6.52 इंच का दूसरा डिस्प्ले मिल रहा है। फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है। इस हैंडसेट के कई वेरिएंट आए हैं। बेस वेरिएंट में 12GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक साइड में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 80W वायर्ड फ्लैश फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। भारतीय वर्जन में भी यही फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी कुछ बदलाव कर सकती है।