Published By: Rohit Kumar | Published: Feb 14, 2023, 06:03 PM (IST)
सांकेतिक फोटो। (Image: samsung.com)
Samsung अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Samsung Galaxy A54 5G होगा। लॉन्चिंग से पहले यह स्मार्टफोन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर स्पॉट किया है। सैमसंग की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर डिवाइस का स्कोर दिखाया है। इसकी जानकारी Mysmartprice ने एक टिप्स्टर के हवाले से दी है। और पढें: फोन में लगातार आ रही Call Drop की समस्या, ठीक करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
हाल ही में सैमसंग के इस स्मार्टफोन को TENAA पर स्पॉट किया जा सकता है, जो एक सर्टिफिकेशन साइट है। इस मोबाइल के फुल स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो गया है। इसके अलावा इसे कई दूसरे सर्टिफिकेशन साइट जैसे Bluetooth SIG certification और FCC पर भी देखा जा चुका है। और पढें: आपका स्मार्टफोन असली है या नकली? घर बैठे ऐसे करें तुरंत पता!
लिस्टेड फोटो से पता चलता है कि इस फोन को रिपेयरबिलिटी स्टोर में 8.4 प्वाइंट मिले हैं। यह स्कोर हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy S23 Ultra से बेहतर है। Samsung A54 5G एक मिड रेंज स्मार्टफोन है। और पढें: इन छोटी-छोटी गलतियों से कम हो जाती है Android फोन की लाइफ, आज ही करें सुधार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग का यह अपकमिंग स्मार्टफोन चार कलर वेरिएंट में दस्तक देगा, जिनके नाम Awesome White, Awesome Graphite, Awesome Lime और Awesome Violet हैं। अन्य लीक्स के मुताबिक, इस फोन में 6.4 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो Full HD+ रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स दिया गया है, जो बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।
Samsung A54 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आएगा। यह मोबाइल संभवतः OneUI 5.1 पर काम कर सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इन फीचर्स के बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है।
Samsung Galaxy A54 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का सेंसर है। सेकेंडरी कैमरा 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल का लेंस और तीसरा कैमरा भी 8MP का कैमरा है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पंच होल कटआउट में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है, जो 25W के फास्ट चार्जर के साथ आता है। इसमें IP67 रेटिंग भी मिल सकती है।