comscore

Nothing Phone (3) जल्द होगा लॉन्च, CEO Carl Pei ने शेयर की डिटेल

Nothing Phone 3 की लॉन्च डिटेल सामने आ गई है। कंपनी के CEO ने एक इंटरनल ईमेल के जरिए अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल का खुलासा किया है। फोन जल्द पेश किया जाएगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 14, 2025, 11:40 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Nothing Phone (3) Series की लॉन्चिंग को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। कंपनी जल्द Nothing Phone (3) और Nothing Phone (3a) लॉन्च करेगी। अभी तक Nothing की ओर से सीरीज की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में Nothinh Phone (3) की लॉन्च टाइमलाइन कन्फर्म हो गई है। कंपनी के CEO Carl Pei ने स्मार्टफोन की लॉन्च डिhiटेल एक ईमेल के जरिए शेयर की है। आइये, जानते हैं। news और पढें: Vivo V70 5G से लेकर OnePlus 15R तक, 50,000 से कम में खरीदें ये प्रीमियम स्मार्टफोन

Nothing Phone (3) Launch Soon

लोकप्रिय टिप्स्टर Evan Blass ने अपने ऑफिशियल एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके Nothing Phone (3) की लॉन्चिंग डिटेल शेयर की है। उन्होंने अपने पोस्ट में कंपनी के CEO Carl Pei का इंटरनल ईमेल शेयर किया है। पोस्ट के अनुसार, Carl Pei ने 2 जनवरी, 2025 को यह ईमेल किया है। इसका सबजेक्ट 2025: Nothing’s Year of Innovation है। news और पढें: Apple की राह पर चला Nothing, भारत के इस शहर में खोला पहला स्टोर

ईमेल में यह कन्फर्म किया गया है कि Nothing Phone (3) स्मार्टफोन इस साल यानी 2025 की पहली तिमाही में लॉन्च होगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन मार्च के अंत में लॉन्च होगा। news और पढें: ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला Nothing Phone 3 हुआ सस्ता, यहां 10,000 रुपये गिरी कीमत

अपकमिंग फ्लैगशिप फोन के यूजर इंटरफेस में क्रांतिकारी नवाचारों मिलने की उम्मीद है। यह AI बेस्ड प्लेटफॉर्म पेश करने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। लीक से यह भी पता चलता है कि नथिंग यूजर के जीवन को आसान बनाने के लिए यूजर एक्सपीरियंस को फिर से परिभाषित करने का लक्ष्य बना रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन ब्रांड ने कथित तौर पर अपने कैमरा और सॉफ्टवेयर टीम को लगभग 50% बढ़ाया है। इससे आने वाले नथिंग स्मार्टफोन में कई बदलान देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, इंटरनल ईमेल में स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य डिटेल शेयर नहीं की गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस साल लॉन्च होंगे दो और स्मार्टफोन!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लैगशिप फोन Nothing Phone (3) में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 या Snapdragon 8s Elite SoC मिल सकता है। नथिंग द्वारा 2025 में नथिंग फोन (3a) और नथिंग फोन (3a) प्लस लॉन्च करने की भी उम्मीद है। ये दोनों स्मार्टफोन्स Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। 3a में अपकमिंग टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। प्लस वेरिएंट में पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। दोनों डिवाइस में eSIM कनेक्टिविटी दी जा सकती है।