Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 02, 2026, 09:40 AM (IST)
प्रतिकात्मक इमेज
Motorola ने Moto Razr 60 को पिछले साल ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इस फोन के अपग्रेडेड मॉडल यानी Motorola Razr 70 को लाने की योजना बनाई जा रही है। पिछले महीने इस अपकमिंग हैंडसेट को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर देखा गया, जहां से इसके फीचर्स का पता चला। अब हैंडसेट के कलर ऑप्शन रिवील हुए हैं। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 50MP कैमरा के साथ मिलेगा धाकड़ लुक
GSMArena की रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Razr 70 फ्लिप फोन को तीन शानदार कलर ऑप्शन Pantone Sparkling Green, Pantone Hematite और Pink कलर में लाया जा सकता है। सबसे पहले Hematite वेरिएंट की बात करें, तो इसके बैक-पैनल में फैब्रिक जैसा टेक्चर दिया जाएगा, जबकि पिंक कलर वाले मॉडल को बिल्कुल ही अलग फिनिश दी जाएगी। इसके अलावा, फोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है। और पढें: Motorola Razr Fold की भारत में पहली सेल लाइव, मिल रहा 10,000 से ज्यादा का डिस्काउंट
पुरानी लीक्स के अनुसार, Razr 70 फ्लिप फोन में मेन OLED डिस्प्ले होगा, जिसका साइज 6.9 इंच के आसपास हो सकता है। इसका रेजलूशन 1080×2640 पिक्सल होगा। इसके कवर में 1056×1066 रेजलूशन वाली 3.63 इंच की OLED कवर स्क्रीन दी जाएगी। इसकी थिकनेस खुलने पर 7.2mm होगी और वजन 188 ग्राम होगा। और पढें: Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में 50MP का मेन सेंसर और 50MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके साथ फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी मिलेगा। इसकी बैटरी 4500mAh की होगी, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए अपकमिंग फ्लिप फोन में वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जाएंगे। वहीं, यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
मोटो रेजर 60 की कीमत 49,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में मेन स्क्रीन 6.96 इंच की है। यह pOLED LTPO है। इसमें 3.93 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। इसका रेजलूशन 1056×1066 पिक्सल है। फास्ट वर्किंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है।
फोटो क्लिक करने और वीडियो शूट करने के लिए हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मिलता है।