comscore

Moto G37 और Moto G37 Power 5G पावर पैक्ड फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola ने अपने दो धाकड़ स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतार दिया है। दोनों में दमदार बैटरी दी गई है। इसके साथ मीडियाटेक की चिपसेट मिलती है। इनकी कीमत जानने के लिए नीचे खबर पढ़ें।

Published By: Ajay Verma | Published: May 19, 2026, 12:21 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Motorola ने G-सीरीज का विस्तार कर दो नए स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लाया गया है। इनमें शानदार फोटो क्लिक करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए 50MP का कैमरा दिया गया है। इनमें फास्ट चार्जिंग से लैस पावरफुल बैटरी मिलती है। आइए news और पढें: Motorola Razr Fold फोन 2 सेल्फी कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Moto G37 और Moto G37 Power के स्पेसिफिकेशन

Features Moto G37 Moto G37 Power
डिस्प्ले 6.7 इंच HD+ LCD 6.7 इंच HD+ LCD
रिफ्रेश रेट 120Hz 120Hz
रेजोल्यूशन 1604 x 720 पिक्सल 1604 x 720 पिक्सल
प्रोटेक्शन Corning Gorilla Glass 7i Corning Gorilla Glass 7i
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6400 MediaTek Dimensity 6400
रैम 8GB तक 8GB तक
स्टोरेज 128GB 128GB
रियर कैमरा 50MP + LED फ्लैश 50MP + LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा 8MP सेल्फी कैमरा 8MP सेल्फी कैमरा
बैटरी 5200mAh 7000mAh
फास्ट चार्जिंग 20W 30W
बिल्ड क्वालिटी MIL-STD-810H सर्टिफाइड MIL-STD-810H सर्टिफाइड
ऑडियो हाई-रेस ऑडियो स्पीकर हाई-रेस ऑडियो स्पीकर
IP रेटिंग IP64 (वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट) IP64 (वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट)
सिक्योरिटी फिंगरप्रिंट सेंसर, पैटर्न, PIN, पासवर्ड फिंगरप्रिंट सेंसर, पैटर्न, PIN, पासवर्ड
कनेक्टिविटी Wi-Fi, GPS, Bluetooth, USB Type-C, डुअल सिम Wi-Fi, GPS, Bluetooth, USB Type-C, डुअल सिम

मोटो जी37 और जी37 पावर में 6.7 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रेजलूशन 1604 x 720 पिक्सल है। इसे डैमेज से बचाने के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन ग्लास लगाया गया है। स्मूथ फंक्शनिंग और मल्टी-टास्किंग के लिए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट, 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए दोनों नए मोबाइल फोन में LED फ्लैश लाइट के साथ 50MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 8एमपी का कैमरा मिलता है। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

मोटोरोला के इन दोनों स्मार्टफोन को MIL-STD-810H का सर्टिफिकेशन मिला है। यानी कि इन दोनों की बॉडी मजबूत है। इनमें हाई-रैस ऑडियो वाले स्पीकर भी मिलते हैं। इन्हें IP64 की रेटिंग भी मिली है। इसका मतलब है कि ये फोन वॉटर और डस्ट रसिस्टेंट हैं। news और पढें: Motorola के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल Motorola Razr Fold फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, क्या Samsung की दबदबा होगा कम ?

बैटरी

मोटो जी37 पावर में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट वायर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं, मोटो जी37 फोन में 5200mAh की बैटरी मिलती है। इसको 20 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है।

सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी

दोनों मोबाइल फोन में पर्सनल डेटा सुरक्षित रखने के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर, पैटर्न, पिन, पासवर्ड और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिहाज से मोबाइल फोन में सिम कार्ड स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, सिम कार्ड स्लॉट और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे स्पेक्स मिलते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी है दोनों स्मार्टफोन की कीमत ?

मोटोरोला के मुताबिक, मोटो जी37 5जी की कीमत 13,999 रुपये है। इस दाम में 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसके अपग्रेडेड मॉडल यानी मोटो जी37 पावर के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15.999 रुपये रखा गया है। इसका 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल 18,999 रुपये में मिल रहा है। इसकी बिक्री ऑफिशियल वेबसाइट और Flipkart पर 25 मई 2026 से शुरू होगी।