Published By: Mona Dixit | Published: May 19, 2023, 11:02 AM (IST)
Motorola Edge 40 स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी अपने इस प्रीमियम स्मार्टफोन को अगले हफ्ते भारत में पेश करने वाली है। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही स्मार्टफोन के खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। वहीं, अब लॉन्च से पहले मोटोरोला के इस अपकमिंग फोन की कीमत भी सामने आ गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart ने गलती से फोन की कीमत रिवील कर दी है। वेबसाइट पर फोन के बैनर के साथ उसकी कीमत भी दिखाई दी है। स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल, फीचर्स और भारतीय कीमत जानने के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Moto Pad 70 Pro टैब 10200mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Motorola Edge 40 कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 23 मई, 2023 को लॉन्च होने वाला है। इससे पहले ही फ्लिपकार्ट ने कीमत और सेल डेट का खुलासा कर दिया है। एक ट्विटर यूजर Karan Mistry ने फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए फोन के बैनर की फोटो शेयर की है। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ की सेल आज से होगी शुरू, बंपर छूट के साथ मिलेगी सस्ती EMI
इसमें स्मार्टफोन की कीमत और प्री-ऑर्डर डिटेल दी गई है। ट्विटर पर शेयर किए गए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, स्मार्टफोन को भारत में 27,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही, लॉन्च वाले दिन यानी 23 मई से ही इसके लिए प्री-ऑर्डर भी शुरू हो जाएंगे। और पढें: Motorola Edge 70 Pro+ 5G भारत में लॉन्च, 50MP सेल्फी कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल
@stufflistings @PranavHegdeHere Any idea on this? pic.twitter.com/WPFTZcK7aD
— Karan Mistry (@karanmystery) May 18, 2023
स्क्रीनशॉट पर कुछ ऑफर भी दिख रहे हैं, जिसमें 2000 रुपये का एक्सचेंज और 9,500 रुपये का स्क्रीन रिप्लेसमेंट शामिल है। इसके अलावा बैनर पर कोई और डिटेल नहीं दी गई है।
इससे पहले Flipkart लिस्टिंग ने स्मार्टफोन के कई फीचर्स कन्फर्म कर दिए गए हैं। इसमें 8GB RAM के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा। स्मार्टफोन में 50MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही डिवाइस 13MP के अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, यह दुनिया का सबसे स्लिम IP68 रेटेड 5G फोन होगा।
स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 3D कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, Motorola Edge 40 में Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर मिलेगा। फोन को कंपनी कई कलर ऑप्शन में लेकर आएगी। स्मार्टफोन Android 13 रन करेगा।
फोन के सभी स्पेसिफिकेशन और सटीक कीमत लॉन्चिंग के दिन यानी 23 मई को पता चलेगी। अभी यूजर्स को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले में इसकी अन्य जानकारियां शेयर करे।