Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 03, 2024, 10:41 AM (IST)
Image: Garena
Free Fire MAX OB45 Update का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फ्री फायर मैक्स OB45 एडवांस सर्वर के लिए रजिस्ट्रेशन ओपन हो गए हैं। इसे अपडेट के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई नए फीचर्स आएंगे। प्लेयर्स को विभिन्न इवेंट के जरिए एक से एक अच्छे आइटम पाने का मौका मिलेगा। किसी भी अपडेट को जारी करने से पहले उसके एडवांस सर्वर को टेस्टिंग के तौर पर जारी किया जाता है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करके गेमर्स अपडेट आने से पहले ही उसके नए फीचर्स को एक्पीरियंस कर सकते हैं। यहां एडवांस्ड सर्वर जारी होने की डेट और उसके लिए रजिस्ट्रेशन करने का तरीका बताया गया है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
Free Fire MAX OB45 Advance Server, 7 जून, 2024 को रिलीज हो जाएगा। यह अगले दो हफ्तों तक चलेगा। इसके के लिए रजिस्ट्रेशन करना बहुत आसान है। कुछ आसान से स्टेप फॉलो करके ऐसा किया जा सकता है। एडवांस सर्वर का लाभ उठाने के लिए प्लेयर्स के पास एक्टिवेशन कोड होना बहुत जरूरी है। इस कोड के जरिए ही वे एडवांस सर्वर को एक्सेस कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
अपकमिंग अपडेट के एडवांस सर्वर के लिए गरेना एक वेबसाइट सेट अप करता है। यहां पर एक्सटिवेशन कोड पाने के लिए गेमर्स को रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसी वेबसाइट पर सर्वर के लिए APK फाइल मिलती है। रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करें। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
हालांकि, ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन के बाद एक्टिवेशन कोड मिलना गांरटी नहीं है। अगर आपको कोड मिल जाता है तो एडवांस सर्वर डाउनलोड करें। इसके बाद अपडेट के नए फीचर्स देखें और कोई बग होने पर गरेना को रिपोर्ट करें। इसके बाद अपडेट सभी के लिए जारी किया जाएगा। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।