Written By Ashutosh Ojha
Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 01, 2026, 05:13 PM (IST)
GTA 6 के मल्टीप्लेयर मोड को लेकर एक नई लीक सामने आई है। Gamerant की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार गेम में In-Game क्राइम करने पर खिलाड़ियों को सजा मिल सकती है, जैसे कि जुर्माना (Fine) भरना या जेल जाना। यह बदलाव पिछले GTA Online गेम्स से काफी अलग माना जा रहा है क्योंकि पहले खिलाड़ी बिना किसी डर के खुलकर क्राइम कर सकते थे। अब ऐसा लगता है कि डेवलपर्स गेम में ज्यादा रियलिस्टिक एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रहे हैं। और पढें: GTA 6 के Collector’s Edition को लेकर आई बड़ी खबर, Pre-Order से पहले फैंस हुए अलर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, Rockstar Games इस बार मल्टीप्लेयर में एक स्ट्रक्चर्ड पेनल्टी सिस्टम ला सकता है, यानी अगर कोई खिलाड़ी गेम में अपराध करता है, तो उसे सिर्फ पुलिस से बचने तक ही सीमित नहीं रहना होगा, बल्कि पकड़े जाने पर उसे सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। छोटे अपराधों के लिए जुर्माना लगाया जा सकता है, जबकि बड़े अपराधों के लिए खिलाड़ी को कुछ समय के लिए वर्चुअल जेल में रहना पड़ सकता है। इससे गेम का अनुभव पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण और रणनीतिक बन सकता है क्योंकि अब हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। और पढें: GTA 6 के ट्रेलर और प्री-ऑर्डर को लेकर नया अपडेट, क्या गेम की रिलीज फिर टलेगी?
इस सिस्टम के काम करने का तरीका भी काफी दिलचस्प बताया जा रहा है, जैसे ही कोई खिलाड़ी अपराध करता है, गेम की पुलिस पहले की तरह उसका पीछा करेगी। अगर खिलाड़ी बच निकलता है तो उसे कोई सजा नहीं मिलेगी लेकिन अगर पुलिस उसे पकड़ लेती है, तो उसे फाइन देना होगा या फिर जेल जाना पड़ सकता है। जेल में रहने के दौरान खिलाड़ी की मूवमेंट और गेमप्ले सीमित हो सकती है, जिससे वह कुछ समय तक फ्री-रोमिंग या मिशन में हिस्सा नहीं ले पाएगा। यह सिस्टम गेम में एक नया लेयर जोड़ता है, जो इसे और ज्यादा रियलिस्टिक और इमर्सिव बना सकता है। और पढें: GTA 6 की रिलीज से पहले गेमर्स को बड़ा झटका, कंपनी के CEO का बड़ा बयान, PC वर्जन को लेकर आई खबर
GTA Series हमेशा से ओपन-वर्ल्ड फ्रीडम के लिए जानी जाती रही है, जहां खिलाड़ी बिना ज्यादा रोक-टोक के कुछ भी कर सकते थे लेकिन इस नए बदलाव से ऐसा लगता है कि GTA अब रियलिज्म की ओर एक कदम बढ़ा रहा है, हालांकि ये सभी जानकारी अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है और Rockstar Games ने आधिकारिक रूप से इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है, माना जा रहा है कि गेम के लॉन्च के करीब आने पर और जानकारी सामने आएगी। GTA 6 इस साल रिलीज हो सकता है लेकिन इसका मल्टीप्लेयर मोड लॉन्च के साथ आएगा या बाद में, इस पर अभी सटीक जानकारी नहीं है।