Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 05, 2026, 01:14 PM (IST)
Rockstar Games data breach sparks fresh speculation around GTA 6 release timeline.
Take-Two Interactive के CEO Strauss Zelnick ने हाल ही में साफ किया है कि GTA 6 लॉन्च के समय PC पर उपलब्ध नहीं होगा। यह गेम 19 नवंबर 2026 को PlayStation 5 और Xbox Series X/S पर रिलीज होगा। PC गेमर्स को इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि उनके लिए कंसोल यूजर्स कोर ऑडियंस हैं, इसलिए शुरुआत में उन्हीं पर फोकस किया जाता है। और पढें: GTA 6 के Collector’s Edition को लेकर आई बड़ी खबर, Pre-Order से पहले फैंस हुए अलर्ट
Bloomberg को दिए इंटरव्यू में Strauss Zelnick ने बताया कि ‘Rockstar की रणनीति हमेशा से यही रही है कि बड़े गेम पहले कंसोल पर लॉन्च किए जाएं। उनका मानना है कि अगर कोर ऑडियंस को पहले सही अनुभव नहीं दिया गया, तो बाकी प्लेटफॉर्म्स पर असर पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि PC गेमिंग आज काफी बड़ा हिस्सा बन चुका है और किसी बड़े गेम की कुल बिक्री में लगभग 45-50% तक योगदान देता है, फिर भी कंपनी शुरुआत में कंसोल प्लेयर्स को प्राथमिकता देती है’। और पढें: GTA 6 के ट्रेलर और प्री-ऑर्डर को लेकर नया अपडेट, क्या गेम की रिलीज फिर टलेगी?
Rockstar Games का ट्रैक रिकॉर्ड भी यही दिखाता है… और पढें: GTA 6 के लॉन्च से पहले Rockstar Games पर हुआ साइबर अटैक, डेटा लीक करने की मिली धमकी
इसलिए GTA 6 के साथ भी ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल सकता है।
हालांकि PC पर देर से लॉन्च होने का एक फायदा भी होता है। जब गेम बाद में PC पर आता है, तो उसमें बेहतर ग्राफिक्स, नए फीचर्स और ज्यादा ऑप्टिमाइजेशन मिलते हैं। इससे गेम को दूसरी बार नई पॉपुलैरिटी मिलती है और बिक्री भी बढ़ती है। फिलहाल कंपनी ने PC वर्जन की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि GTA 6, 2027 तक PC पर आ सकता है।
कंपनी के CEO Strauss Zelnick के अनुसार GTA 6 शुरुआत में सिर्फ कंसोल (PS5 और Xbox Series X/S) पर ही रिलीज होगा।
GTA 6 की रिलीज डेट 19 नवंबर 2026 तय की गई है।
अभी आधिकारिक तारीख नहीं है, लेकिन पिछले ट्रेंड को देखें तो PC वर्जन 1–2 साल बाद यानी 2027 तक आ सकता है।
Rockstar Games की रणनीति रहती है कि पहले कंसोल यूजर्स को बेहतरीन अनुभव दिया जाए, क्योंकि वही उनकी कोर ऑडियंस होती है।