Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 04, 2024, 07:35 PM (IST)
Free Fire Max गेम में आज 4 जून को OB47 Update रिलीज किया गया है। गेम का नया वर्जन गेम में नई थीम के साथ काफी कुछ नया लेकर आया है। अगर आप फ्री फायर मैक्स प्लेयर हैं, तो आपको Google Play Store से जाकर अपने फ्री फायर मैक्स को तुरंत अपडेट कर लेना चाहिए। नए अपडेट के साथ गेम में कई नए आइटम्स की एंट्री हुई है। गेम में हर एक आइटम का अपना अलग महत्व होता है। Emotes की बात करें, तो इमोट्स के जरिए गेम में आपके कैरेक्टर को एक अलग स्वैग मिलता है। इस स्वैग के साथ आप अपने सामने वाले दुश्मन को चुनौती दे सकते हैं। इसके अलावा, अपनी जीत का जश्न मनाने के लिए भी आप इमोट्स को यूज कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Party Dance Emote अनलॉक करने का सुनहरा मौका, Daily Special से आधी कीमत में करें अपने नाम
Free Fire Max गेम में OB47 Update के बाद 3 नए इमोट्स की एंट्री हुई है। अगर आप गेम में अपने कैरेक्टर को सबसे अलग दिखाना चाहते हैं, तो आप इन नए इमोट्स को तुरंत खरीद सकते हैं। यहां देखें फ्री फायर मैक्स के तीन नए इमोट्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए गुड न्यूज, आधे डायमंड में मिल रहा Airspeed Ace Bundle
Smash the Feather इमोट की एंट्री गेम में हुई है। इस इमोट की कीमत 599 डायमंड्स है। इस इमोट का इस्तेमाल आप गेम में अपनी जीत सेलिब्रेट करने के लिए कर सकते हैं। इस इमोट में आपका कैरेक्टर रैकेट खेलता और स्मैश करते हुए दिखाई देता है। स्मैश के साथ कैरेक्टर के आसपास विक्ट्री पॉपर्स फूटते दिखाई देते हैं। और पढें: Free Fire Max में फ्री मिल रहा Cyber Invader Bundle, Cyber Ring इवेंट से करें Claim
Artistic Musical Dancer भी फ्री फायर मैक्स का नया इमोट है। इस इमोट की कीमत 199 डायमंड्स है। एक्शन की बात करें, तो इस इमोट के साथ गेम में आपका कैरेक्टर स्टाइलिश अंदाज में मूव्स करता दिखाई देगा। इस इमोट का इस्तेमाल आप तनाव वाली स्थिति में अपने टीममेट्स का मूड लाइट करने के लिए कर सकते हैं।
Agile Boxer की कीमत भी 199 डायमंड्स है। इसे भी नए इमोट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस इमोट का इस्तेमाल आप गेम में अपने दुश्मन को चुनौती देने के लिए कर सकते हैं। इफेक्ट्स की बात करें, तो इस इमोट में आपका कैरेक्टर बॉक्सिंग मूव्स करते दिखाई देगा।