Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jun 20, 2024, 11:09 AM (IST)
Free Fire MAX में अभी प्लेयर्स को फ्री में रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स के पास सीमित समय के लिए यह ऑफर आया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स को अपने दोस्तों के साथ गेम खेलने का एक अलग और मजेदार एक्स्पीरियंस देने के लिए रूम कार्ड देता है। इसकी मदद से प्लेयर्स एक अलग रूम क्रिएट कर सकते हैं, जिसमें वे अपने चुनिंदा दोस्तों के साथ गेम खेल सकते हैं। अभी प्लेयर्स को हर रोज एक फ्री रूम कार्ड पाने का मौका मिल रहा है। वे इसका यूज 12 घंटे तक कर सकते हैं। आइये, फ्री रूम कार्ड पाने का पूरा तरीका यहां बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में Daily Free Room card इवेंट चल रहा है। इसके तहत प्लेयर्स को हर रोज 12 घंटे के लिए फ्री में रूम कार्ड मिल रहा है। प्लेयर्स के पास हर रोज फ्री रूम कार्ड पाने के लिए 27 जून, 2024 तक का समय है। इसकी सबसे खास बात यह है कि प्लेयर्स को यह रूम कार्ड बनाने पाने के लिए न कोई टास्क पूरा करना पड़ेगा और ना ही डायमंड खर्च करने की जरूरत है। गेमर्स को बस गेम में लॉग इन करते ही रूम कार्ड मिल जाएगा। फिर उन्हें रूम कार्ड पाने के लिए क्लेम करना होगा। इसके लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
प्लेयर्स के पास यह एक अच्छा मौका है। उन्हें इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। आमतौर पर आपको रूम कार्ड खरीदने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी खर्च करने होते हैं। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू