Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 31, 2025, 09:29 AM (IST)
Free Fire Max OB50 Update को गेमर्स के लिए जारी कर दिया गया है। इस अपडेट के माध्यम से गेम के ग्राफिक और गेमप्ले को सुधारा गया है। स्टोर सेक्शन में नए-नए बंडल देखने को मिले हैं। इसके साथ नए इवेंट भी शुरू किए गए हैं। इनमें रेयर व एक्सक्लूसिव गेमिंग आइटम ईनाम के तौर पर मिल रहे हैं। अगर आप भी बिना डायमंड के रिवॉर्ड पाना चाहते हैं, तो Akatsuki Has Arrived इवेंट आपके लिए है। इसमें गोल्ड कॉइन और लक रॉयल वाउचर क्लेम करने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल… और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स ओबी50 अपडेट लाने के बाद गेम में Akatsuki Has Arrived इवेंट को लाइव किया गया है। यह टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें 1000 गोल्ड कॉइन, लक रॉयल वाउचर और Detonating Clay Bird जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन्हें बिना डायमंड के क्लेम किया जा सकता है। बता दें कि यह इवेंट 30 जुलाई को लाइव हुआ था, जो 31 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Detonating Clay Bird
1000 Gold Coins
Luck Royale Voucher
Akatsuki Theme Avatar और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
फ्री फायर मैक्स के इवेंट में सिर्फ लॉग-इन करके रिवॉर्ड जीते जा सकते हैं। नीचे विस्तार से बताया गया है कि कितनी बार लॉग-इन करने पर क्या मिलेगा :
1. एक बार लॉग-इन करने पर 2 Detonating Clay Bird मिल रही है।
2. गेम में दो बार लॉग-इन करने पर 1000 गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं।
3. दो दिन में तीन बार लॉग-इन करने पर Detonating Clay Bird दी जा रही है।
4. दो दिन में पांच बार लॉग-इन करने पर Akatsuki Theme Avatar मिल रहा है।
5. दो दिन में सात बार लॉग-इन करने पर लक रॉयल वाउचर ईनाम के रूप में दिया जा रहा है।
6. दो दिन में 10 बार लॉग-इन करने पर 3 Detonating Clay Bird मिल रही है।
7. दो दिन में 14 बार लॉग-इन करने पर Akatsuki Theme Avatar रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है।