comscore

Free Fire MAX OB50 Update हुआ लाइव, स्पेशल इवेंट के साथ नए कैरेक्टर की हुई एंट्री, ऐसे करें डाउनलोड

Free Fire MAX OB50 Update: फ्री फायर मैक्स का बहुचर्चित OB50 अपडेट लॉन्च हो गया है। इस अपडेट के तहत गेम में नए गेमिंग इवेंट लाइव किए गए हैं। इसके साथ Rin Yagami कैरेक्टर को जोड़ा गया है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 30, 2025, 11:12 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX OB50 Update: फ्री फायर मैक्स और एनीमे फैंस के लिए OB50 अपडेट को लॉन्च कर दिया गया है। इस अपडेट के लिए गेम निर्माता गरेना ने Naruto Shippuden Chapter 2 के साथ कॉलेब किया है। इसके तहत गेम में नए इवेंट के साथ-साथ नए कैरेक्टर Rin Yagami और नई मैप लोकेशन को जोड़ा गया है, जिससे गेमर्स को एक्सक्लूसिव आइटम पाने का मौका मिलेगा। यही नहीं लेटेस्ट अपडेट के तहत गेम की सेटिंग, ग्राफिक और गेमप्ले में भी सुधार किया गया है। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX OB50 Update Live

Free Fire MAX OB50 अपडेट गेमर्स के लिए लाइव हो चुका है। इस अपडेट के आने से गेम में नए इवेंट जारी हुए हैं। साथ ही, Rin Yagami कैरेक्टर को जोड़ा गया है। सबसे पहले नए कैरेक्टर की बात करें, तो  रिन यागामी गेम की नई निंजा कैरेक्टर है। news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

यह Hayato कैरेक्टर की छोटी बहन है। इसके पास Violet Strike पावर है। इसकी खूबी है कि यह Kunai (ब्लेड) थ्रो करती है, जो ग्लू वॉल को तोड़कर दुश्मन को डैमेज पहुंचाते हैं। इसकी मदद से कम समय में ज्यादा किल निकाले जा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

नए कैरेक्टर के अलावा फ्री फायर मैक्स में Itachi Ascension इवेंट को भी लाइव किया गया है। इसमें Itachi look changer बंडल मुख्य ईनाम के रूप में दिया जा रहा है। साथ ही, Knockdown इफेक्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा, कई टास्क बेस्ड इवेंट भी जारी किए गए हैं। इनमें टास्क को पूरा करके गोल्ड कॉइन जैसे आइटम जीते जा सकते हैं।

Free Fire MAX OB50 Update APK Download Link

अगर आप फ्री फायर मैक्स के नए फीचर्स व कैरेक्टर का उपयोग करना चाहते हैं, तो हम आपको यहां ओबी50 अपडेट करने का पूरा तरीका विस्तार से बताएंगे और आपकी सुविधा के लिए यहां लिंक भी अटैच करेंगे, ताकि आप अपडेट को आसानी से डाउनलोड कर सकें।

Android यूजर्स ऐसे करें APK डाउनलोड

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

  • फ्री फायर मैक्स के नए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले-स्टोर (Google Play Store) में जाएं।
  • Free Fire MAX सर्च करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर गेम की विंडो ओपन होगी।
  • उसमें दिए गए अपडेट बटन पर टैप करें।
  • इसके बाद अपडेट डाउनलोड हो जाएगा और आप नए फीचर्स व कैरेक्टर का उपयोग कर पाएंगे।

डाउनलोड लिंक

एंड्रॉइड यूजर्स सीधा यहां क्लिक करके Free Fire MAX OB50 Update Downlaod कर सकते हैं। आपको बता दें कि यह गेम अपडेट आज सुबह 9:30 जारी हो गया था।