Published By: Mona Dixit | Published: May 16, 2023, 03:38 PM (IST)
Free Fire MAX में ग्लू वॉल स्किन जीतने का शानदार मौका मिल रहा है। पिछले काफी समय से लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स को एक से एक अच्छे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। अब गेम का डेवलपर Garena एक और इवेंट लेकर आया है। इसमें गेमर्स को एक दमदार स्किन पाने का मौका दिया जा रहा है, जो आमतौर पर रिवॉर्ड के रूप में नहीं मिलती है। हालांकि, इस रिवॉर्ड को पाने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होंगे। इस नए इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर एक नया इवेंट लाइव हो गया है। यह इवेंट 22 मई, 2023 तक चलेगा। प्लेयर्स इसमें Scorpio Gloo Wall पा सकते हैं। इसके लिए उन्हें डायमंड खर्च करके लॉक सिलेक्ट करना होगा। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
गेम में कुल पांच लॉक हैं और उनमें से एक सही है, जिसमें ग्लू वॉल स्किन मिल रही है। गेमर्स को सही लॉक सिलेक्ट करके Scorpio Gloo Wall पाना होगा। लॉक को अनलॉक करने की कीमत हर बार बढ़ती जाएगी। जिस तरह लक रॉयल में स्पिन की कीमत बढ़ती जाती है। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
लॉक अनलॉक होने के बाद आइटम अपने आप 10 मिनट में आपके अकाउंट में आ जाएगा। इसके लिए आपको क्लैम करने की जरूरत नहीं है।
इसका मतलब है कि प्लेयर्स 575 डायमंड खर्च करके पांच आइटम पा सकते हैं।
ध्यान रखें कि इस बात की कोई गांरटी कि किस लॉक पर कौन सा रिवॉर्ड मिलेंगे। यह कम डायमंड खर्च करके प्लेयर्स के लिए अच्छे आइटम पाने का सुनहरा मौका है।