Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 05, 2025, 10:17 AM (IST)
Free Fire Max में एक से बढ़कर एक नए बंडल आ गए हैं, जो आपके कैरेक्टर के लुक को पूरी तरह से बदलकर रख देंगे। इन बंडल के उपयोग से गेम में यूनिक स्टाइल मिलेगा, जिससे आप फायरफील्ड में अलग दिखाई देंगे और इनसे आपको अलग पहचान मिलेगी। अगर आप बंडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका है। हम आपको यहां हाल ही में जोड़े गए नए बंडल के बारे में यहां बताएंगे। आइए जानते हैं… और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
फ्री फायर मैक्स में इस बंडल को खासतौर पर मेल गेमर्स के लिए लाया गया है। इसमें पीच कलर की जकेट मिलती है, जिस पर दिल बना है। इसमें काले रंग की पेंट दी गई है। इसके साथ छोटे-छोटे दिल लगे हैं, जिनसे इसे फंकी व कूल लुक मिलता है। इसकी कीमत 1199 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
यह बंडल फीमेल खिलाड़ियों के लिए है। इसमें यूनीक डिजाइन वाला हेड, ट्रेंडी टॉप और पेंट दी गई है। इसमें कलर का जबरदस्त इस्तेमाल किया गया है। इसे इन गेम स्टोर में जाकर 1499 डायमंड खर्च करके प्राप्त किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
गरेना फ्री फायर मैक्स का यह बंडल उन मेल गेमर्स को बहुत पसंद आएगा, जो ट्रेंडी और फ्यूचरिस्टिक लुक पाना चाहते हैं। इसमें शानदार जेकेट से लेकर शूज तक मिल रहे हैं, तो ग्लो करते हैं। साथ ही, हाथों के पास इलेक्ट्रिक वेव भी देखने को मिलती हैं। इसकी कीमत 1499 डायमंड है। इसे गेमिंग स्टोर से खरीदा जा सकता है।
यह गेमिंग बंडल स्पेशली फीमेल गेमर्स के लिए है। इसमें पिंक कलर की जकेट मिलती है, जो दिखने में बहुत सुंदर लगती है। इसके साथ टॉप भी मिलता है, जिस पर हार्ट बना है। इसके अलावा, पिंक लाइन वाली पेंट भी दी गई है। इसका उपयोग करके गेमर खुद को फंकी लुक दे पाएंगी। इसका प्राइस 1199 डायमंड है।