comscore

Free Fire Max में लाइव हुआ Evo Vault इवेंट, मुफ्त में धांसू गन स्किन पाने का सुनहरा चांस

Free Fire Max Evo Vault इवेंट लाइव हो चुका है, जिसमें Sterling Conqueror और Evil Howler जैसी शानदार वेपन स्किन फ्री में मिल रही हैं। साथ ही, लक रॉयल वाउचर और आर्मर क्रेट भी पाने का मौका मिल रहा है।

Edited by Ajay Verma |Published: May 02, 2025, 01:24 PM (IST)

Free Fire Max में गेमर्स के लिए नया इवेंट लाइव किया गया है। यह Evo Vault लक रॉयल इवेंट है, जिसमें प्राइमरी रिवॉर्ड के तौर पर शानदार गन स्किन दी जा रही हैं। इनके इस्तेमाल से गन की पावर कई गुना बढ़ जाएगी। इसके साथ यूनीक लुक भी मिलेगा। इसके अलावा, इवेंट से बॉनफायर, Lore Cyclone Token Crate, गोल्ड रॉयल वाउचर और आर्मर क्रेट जैसे गेमिंग आइटम को भी मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है। news और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire Max Evo Vault

फ्री फायर मैक्स का इवो वॉल्ट इवेंट गेमर्स के लिए अगले 30 दिन तक लाइव रहने वाला है। इस बीच स्पिन करके जबरदस्त वेपन स्किन के साथ-साथ पॉकेट मार्केट और आर्मर क्रेट जैसे आइटम्स को मुफ्त में क्लेम किया जा सकता है। अगर आप इवेंट में भाग लेकर स्किन और अन्य आइटम अपने नाम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। यहां आपको इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड और उन्हें पाने का तरीका बताया जाएगा। news और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

news और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Reward List

Weapon Skins

  • M1887-Sterling Conqueror
  • PARAFAL-Lore Cyclone
  • AN94-Evil Howler
  • Woodpecker-Majestic Prowler

Other Items

  • Luck Royale Voucher
  • Evil Howler Token Crate
  • Pocket Market
  • Armor Crate
  • Majestic Prowler Token Crate
  • Gold Royale Voucher
  • Lore Cyclone Token Crate
  • Secret Clue
  • Bonfire

लगेंगे इतने डायमंड

खबर में ऊपर बताए गए सभी गेमिंग आइटम को पाने के लिए इवो वॉल्ट इवेंट में जाकर स्पिन करना होगा। गेमर्स को एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 200 डायमंड इस्तेमाल करके इवेंट में 10+1 बार स्पिन किया जा सकेगा।

इवेंट को एक्सेस कैसे करें ?

  • गेमिंग इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए फोन में फ्री फायर मैक्स गेम को ओपन करना होगा।
  • होम स्क्रीन से स्टोर सेक्शन में जाना होगा।
  • यहां आपको Evo Vault इवेंट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आप इवेंट में पहुंच जाएंगे।
  • नीचे स्पिन बटन पर क्लिक करके आप रिवॉर्ड क्लेम कर सकते हैं।