Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 30, 2025, 09:08 AM (IST)
Free Fire Max में काफी संख्या में गेमिंग इवेंट लाइव हैं। इन सभी में शानदार आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनमें से एक Winter Finale इवेंट है। इसमें व्हीकल स्किन रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही है। इसके साथ गोल्ड (Gold) और हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) वॉइस पैक मिल रहा है। अच्छी बात यह है कि इन सभी को बिना डायमंड के अनलॉक किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे… और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा MC Funk बंडल, Daily Special दे रहा मौका
Free Fire Max में विंटर फिनाले इवेंट लाइव हो चुका है। इस शानदार इवेंट में 1000 गोल्ड दिए जा रहे हैं। साथ ही, हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year) वॉइस पैक और ICE Blossoms व्हीकल स्किन भी मिल रही है, जिन्हें क्लेम करने के लिए गेम मिले टास्क को पूरा करना होगा। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
Prize List और पढें: Free Fire Max में Brisk Gallop Animation पाने का मौका, गेम में MOCO Store हुआ LIVE
ऊपर बताए गए रिवॉर्ड्स को पाने के लिए निम्नलिखित टास्क को पूरा करना होगा।
1. BR/CS रैंक्ड मैच में 20 विरोधियों को नॉक आउट करने पर 1000 गोल्ड मिलेंगे।
2. BR/CS रैंक्ड मैच में 40 दुश्मनों को बाहर करने पर हैप्पी न्यू ईयर वॉइस पैक दिया जा रहा है।
3. BR/CS रैंक्ड मैच में 60 विरोधियों को गेम से नॉक आउट करने पर बाइक स्किन दी जा रही है।
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लीजिए।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. विंटरलैंड ड्रीमस्पेस टैब दबाएं।
4. यहां आपको विंटर फिनाले इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप करिए।
5. फिर टास्क पढ़कर गेम में पूरा करें।
6. दोबारा इस सेक्शन में आकर क्लेम बटन दबा दें।
7. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।
फ्री फायर मैक्स का यह टास्क बेस्ड इवेंट आज यानी 30 दिसंबर को लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए 5 जनवरी 2025 तक लाइव रहेगा। इस दौरान टास्क पूरे करके जबरदस्त रिवॉर्ड्स जीते जा सकते हैं।