Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Dec 27, 2025, 09:35 AM (IST)
फ्री फायर मैक्स
Free Fire Max में इस समय गेमर्स के लिए टास्क बेस्ड इवेंट से लेकर लक रॉयल इवेंट तक आयोजित किए गए हैं। इन सभी में जबरदस्त ईनाम मिल रहे हैं। इनके साथ Moco Store को भी अब लाइव कर दिया गया है। इसमें ग्रैंड प्राइज के तौर पर प्रीमियम बंडल और वेपन स्किन दी जा रही है। साथ ही, बोनस के रूप में बैकपैक स्किन व स्पेशल विंटर ग्रेनेड जैसे आइटम भी मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स का मोको स्टोर लक रॉयल इवेंट की तरह है। इसमें अन्य इवेंट्स की तरह स्पिन करके रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकता है। हालांकि, स्पिन करने से पहले आपको ग्रैंड और बोनस प्राइज में से एक-एक अपनी पसंद के आइटम को चुनना होगा। इसके बाद आपको स्पिन बटन मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
ऊपर बताए गए आइटम्स में से किन्ही दो आइटम को चुनने के बाद स्पिन ऑप्शन नजर आएगा, जिसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने होंगे। इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा। यदि आप 6 बार स्पिन करते हैं, तो निश्चित तौर पर आपको ग्रैंड प्राइज मिलेगा।
अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कीजिए।
लक रॉयल सेक्शन में जाएं।
अब आपको मोको स्टोर मिलेगा।
यहां आप स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।
फ्री फायर मैक्स का मोको स्टोर अगले 9 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच आप स्पिन करके शानदार रिवॉर्ड क्लेम कर सकते हैं। बता दें कि गेम डेवलपर गरेना इस तरह के इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाता है। इन स्पेशल इवेंट से प्लेययर्स को प्रीमियम आइटम पाने का चांस मिलता है। इसके साथ गेमिंग एक्सपीरियंस भी बेहतर होता है।