Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 28, 2024, 11:57 AM (IST)
Free Fire MAX में इस समय कई इवेंट चल रहे हैं। गेमर्स इन इवेंट्स के जरिए ढेरों धमाल कॉस्मेटिक आइमट रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। रिवॉर्ड में गेमर्स को Gold Coins पाने का मौका भी मिल रहा है। प्लेयर्स एक या दे नहीं बल्कि कई तरीकों से ढेरों गोल्ड कोइन पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड कोइन लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम की दूसरी इन-गेम करेंसी होती है। इसके जरिए प्लेयर्स कई आइटम्स खरीद सकते हैं। आइये, आज इस आर्टिकल में गोल्ड कोइन पाने के कई तरीके जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम
23 नवंबर को लाइव हुए इस इवेंट में प्लेयर्स को 500 गोल्ड कोइन पाने का मौका मिल रहा है। इवेंट 8 दिसंबर, 2024 तक लाइव रहेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को BR/CS/LW किसी भी मोड में 2 Booyah हासिल करने होंगे। बता दें कि इस इवेंट को एक्सटिविटीज सेक्शन के तहत लाया गया है। और पढें: Free Fire Max में रिवॉर्ड्स की बारिश, बिना डायमंड के पाएं Voice Note-Sunscale Serpent स्किन
फ्री फायर मैक्स में Bind Your Account इवेंट के तहत 2500 गोल्ड कोइन्स पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट तहत प्लेयर्स को केवल अपने फ्री फायर मैक्स अकाउंट को फेसबुक या फिर गूगल से लिंक करना होगा। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
Free Fire MAX में हर रोज विभिन्न मिशन आते हैं। प्लेयर्स इन मिशन को पूरा करके बेहतरीन रिवॉर्ड पा सकते हैं। गेमर्स आज 20 मिनट गेम खेलकर 200 Gold Coins पा सकते हैं।
इन गोल्ड कोइन्स की मदद से आप न सिर्फ कॉस्मेटिक आइटम खरीद सकते हैं, बल्कि गेम में चल रहे इवेंट में स्पिन भी कर सकते हैं।
गेम में 23 नवंबर यानी शनिवार को भी एक नया इवेंट आने वाला है। इस इवेंट में प्लेयर्स को 1000 Gold Coins मिल रहे हैं। गोल्ड कोइन को पाने के लिए गेमर्स को केवल 100 मिनट के लिए गेम खेलना होगा।
बता दें कि यहां बताए गए सभी इवेंट तक पहुंचने के लिए आपको डिवाइस में गेम ओपन करना होगा। उसके बाद लॉबी में लेफ्ट साइड में आ रहे Events ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आप Activities और Blue lock टैब में जाकर इन इवेंट के जरिए गोल्ड कोइन्स पा सकते हैं। गेमर्स के पास गोल्ड कोइन्स पाने का यह बेहतरीन मौका है।