Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Nov 27, 2024, 10:07 AM (IST)
Free Fire MAX में इन दिनों कई इवेंट चल रहे हैं। Free Fire MAX और Bluelock की साझेदारी के तहत गेम में विभिन्न इवेंट लाए गए हैं। गेमर्स बस कुछ आसान से टास्क पूरा करके इन्हें रिवॉर्ड के तौर पर गोल्ड कोइन्स और कई धमाल कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। गेम में जल्द एक नया इवेंट Striker’s Ride आने वाला है। इस इवेंट में गेमर्स को ढेरों गोल्ड कोइन्स पाने का मौका मिलेगा। साथ ही, वे इस इवेंट के जरिए मोटकबाइक भी पा सकेंगे। आइये, इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में एक नया Striker’s Ride इवेंट आने वाला है। यह इवेंट 30 नवंबर, 2024 यानी शनिवार लाइव हो जाएगा। इवेंट गेम में 3 दिसंबर, 2024 तक चलेगा। गेमर्स को इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड को पाने के लिए सिर्फ निश्चित समय तक गेम खेलना होगा। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन
बता दें कि प्लेयर्स 100 मिनट गेम खेलकर 1000 गोल्ड कोइन्स पा सकेंगे। वहीं, 200 मिनट गेमर्स खेलने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड में Motorbike- Blue lock मिलेगी। प्लेयर्स किसी भी मोड यानी BR/CS/LW में गेम खेल सकते हैं। इसका मतलब है कि गेमर्स को बस गेम में निश्चित समय तक सर्वाइव करना है और उसके बाद वे रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस
गेमर्स के पास मोटरबाइक और गोल्ड कोइन्स पाने का यह अच्छा मौका है। इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। कोई भी प्लेयर्स आसानी से 200 मिनट गेम खेलकर ये आइटम्स पा सकते हैं।