Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 16, 2025, 12:32 PM (IST)
Free Fire Max में IPL 2025 टूर्नामेंट से इंसपायर्ड Booyah Premier League (BPL) चल रही है। इसमें कई सारे मिनी इवेंट लाइव हैं। इनमें से एक ‘Win The Purple Cap’ है, जिसमें पर्पल कैप और 2000 गोल्ड कॉइन मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। इसके साथ गोल्ड रॉयल वाउचर और वेपन स्किन भी मिल रही है। अगर आप भी इन रिवॉर्ड को अपने नाम करना चाहते हैं, तो नीचे क्लेम करने का पूरा तरीका बताया गया है। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
फ्री फायर मैक्स का Win The Purple Cap इवेंट 15 मई को लाइव हुआ था, जो 25 मई 2025 तक लाइव रहेगा। इस बीच गेमर्स कुछ टास्क पूरे करके 2000 Gold Coins, Purple Cap, Gold Royale Voucher और Dragon Mob गन स्किन पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
1. अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
2. होम स्क्रीन पर बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर Booyah Premier League दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. फिर विन द पर्पल कैप पर क्लिक करें।
5. टास्क पढ़कर उसे पूरा कर लें।
6. इस बाद दोबारा इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन दबाएं।
7. इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
गेम डेवलपर गरेना का कहना है कि इस तरह के टास्क बेस्ड इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया जाता है। इन इवेंट से प्रीमियम आइटम बिना डायमंड के अनलॉक करने का सुनहरा मौका मिलता है। इससे डायमंड की भी बचत होती है।