Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 14, 2025, 08:56 AM (IST)
Free Fire MAX खेलने वालों के लिए नया Faded Wheel इवेंट आ गया है। इसमें मुख्य ईनाम के तौर पर प्रीमियम गन स्किन मिल रही है, जिसका उपयोग Heal Pistol के साथ किया जा सकता है। इससे गन की रीलोड स्पीड और मैगजीन साइज बढ़ जाएगा। इसके अलावा, स्पेशल गेमिंग इवेंट से पेट फूड, वेपन लूट क्रेट और पेट स्किन जैसे ढेरों शानदार आइटम को अनलॉक करने का अवसर मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका
फ्री फायर मैक्स फेडेड व्हील इवेंट आज गेमर्स के लिए लाइव हुआ है। यह अगले 15 से 20 दिन तक चलेगा। इस बीच स्पिन करके वेपन स्किन से लेकर पेट स्किन तक को पाया जा सकेगा। इसके लिए गेमिंग करेंसी डायमंड इस्तेमाल करने पड़ेंगे। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को सबसे पहले उन दो आइटम को रिवॉर्ड लिस्ट से हटाना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम लिस्ट से रिमूव हो जाएंगे। इसके बाद आप स्पिन बटन पर टैप करके रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने होंगे।
नोट : आपको बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स का यह फेडेड व्हील इवेंट लक पर आधारित है। यानी कि इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड आपकी किस्मत पर निर्भर करेंगे। इसमें एक बार पाए गए प्राइज को दोबारा क्लेम नहीं किया जा सकेगा।