Written By Manisha
Edited By: Manisha | Published By: Manisha | Published: May 13, 2025, 03:59 PM (IST)
Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। यह एक सर्वाइवल गेम है, जिसमें आपको अपने दुश्मन से बचकर गेम में लंबे समय तक सर्वाइव करना होता है। गेम में दुश्मन को मारने के लिए की तरह के आइटम मिलते हैं, जिन्हें इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए खरीदा जाता है। हालांकि, डायमंड्स को खरीदने के लिए असली पैसे लगते हैं, इस वजह से ज्यादा प्लेयर्स गेम में अपने डायमंड्स सेव करने के तरीके ढूंढते रहते हैं। अगर आप कम दाम में नए इन-गेम आइटम्स खरीदना चाहते हैं, तो Daily Special सेक्शन आपके काफी काम आने वाला है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max के Daily Special स्टोर की बात करें, तो इस स्टोर में रोजाना कई आइटम्स को एड किया जाता है। खास बात यह है कि इस स्टोर में शामिल सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में उन्हें आप उन सभी आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। आज इस स्टोर के जरिए Thrash Metallic Gloo Wall Skin और Coral Rebel Bundle पाने का मौका मिल रहा है। इन आइटम्स को आप हाफ रेट में खरीद सकेंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
1. BP S11 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल स्टोर से 20 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
2. Coral Rebel Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे आप 449 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।
3. Thrash Metallic Gloo Wall Skin की कीमत 599 डायमंड्स है, जिसे आप 299 डायमंड्स में पा सकते हैं।
4. Frost-Draco Commander (Shoes) की कीमत 199 डायमंड्स है, जो कि आपको 99 डायमंड्स में मिलेगा।
5. Tranquil की कीमत 99 डायमंड्स है, जिसे आज 49 डायमंड्स में खरीद सकेंगे।
6. UMP Cataclysm Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि आपको 20 डायमंड्स में मिल रहा है।
डेली स्पेशल स्टोर को एक्सेस करने के लिए आपको सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करना होगा। इसके बाद स्टोर सेक्शन पर जाएं। यहां आपको डेली स्पेशल का बैनर दिखेगा, जिसमें आज मिलने वाले रिवॉर्ड्स की लिस्ट देखी जा सकती है।