Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 12, 2025, 05:55 PM (IST)
Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स में डेली स्पेशल स्टोर अपडेट हो गया है। इस स्टोर के जरिए प्लेयर्स को रोजाना नए-नए इन-गेम आइटम्स को एड किया जाता है। आज इस स्टोर के जरिए Shimmy Emote और Gentleman Bundle जैसे आइटम्स को आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। फ्री फायर मैक्स गेम में किसी भी प्रकार के आइटम को खरीदने के लिए इन-गेम करेंसी डायमंड्स की जरूरत पड़ती है। हालांकि, डायमंड्स को असली पैसों से खरीदा जाता है। इस वजह से लोग गेम मे अपने कीमती डायमंड्स ज्यादा खर्च करने से बचते हैं। डायमंड्स बचाने का एक जरिया डेली स्पेशल स्टोर है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max में आज Shimmy Emote और Gentleman Bundle जैसे आइटम्स को आप आधी कीमत में खरीद सकते हैं। जैसे कि हमने बताया गेम डेवलपर कंपनी ने इन आइटम्स को डेली स्पेशल स्टोर में एड किया है। डेली स्पेशल स्टोर की खासियत ही यह है कि इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है। 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ आप नए आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यहां देखें आज इस स्टोर में क्या कुछ मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
1. BP S10 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि आज डेली स्पेशल स्टोर में 20 डायमंड्स में मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
2. Gentleman Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे आप 449 डायमंड्स में पा सकते हैं।
3. Prince Pink (Head) की कीमत 399 डायमंड्स है, जो कि आज 199 डायमंड्स में मिल रहा है।
4. Parachute – Sunny Cornfield की कीमत 99 डायमंड्स है, जिसे 49 डायमंड्स में पाया जा सकता है।
5. Vampire Malevolence (M82B+ MPS) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि 20 डायमंड्स में आज मिलेगा।
6. Shimmy Emote की कीमत 199 डायमंड्स है, जो कि सिर्फ 99 डायमंड्स में आज मिल रहा है।
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम को ओपन करें।
2. इसके बाद स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको डेली स्पेशल स्टोर का सेक्शन दिखेगा।
4. इस सेक्शन में आने के बाद आपको आज मिलने वाले सभी रिवॉर्ड्स की लिस्ट दिखाई देगी।