Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 04, 2024, 05:48 PM (IST)
Free Fire Max में Moon Flip Emote आज पाने का मौका मिल रहा है। इस इमोट को आज फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल स्टोर में शामिल किया गया है। इस स्टोर में आपको इमोट के साथ-साथ कई अन्य आइटम्स पाने का मौका मिल रहा है। डेली स्पेशल स्टोर की खासियत की बात करें, तो इस स्टोर के जरिए आप फ्री फायर मैक्स इन-गेम आइटम्स को 50 प्रतिशत डिस्काउंट में खरीद सकेंगे। अगर आप फ्री फायर मैक्स गेम खेलना पसंद करते हैं, तो यहां जाने आज इस स्टोर में आप सस्ते में क्या कुछ खरीद सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
Free Fire Max के डेली स्पेशल स्टोर के जरिए रोजाना नए-नए आइटम्स पाने का मौका मिलता है। गेम डेवलपर कंपनी इस स्टोर में डेली नए-नए आइटम्स को शामिल करती है। फ्री फायर मैक्स गेम में आगे बढ़ने और दुश्मनों को मारने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती है। इन आइटम्स को गेम में इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए खरीदा जाता है। वहीं, डायमंड्स खरीदने के लिए असली पैसों की जरूरत पड़ती है। अगर आप गेम में अपने डायमंड्स सोच-समझकर खर्च करते हैं, तो यह डेली स्पेशल स्टोर आपके लिए ही है। इस स्टोर में आप आधी कीमत में विभिन्न तरह के इन-गेम आइटम्स को खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips
1. The Black Window की कीमत 299 डायमंड्स है, जिसे आप आज डेली स्पेशल स्टोर के जरिए 149 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
2. Infernal Draco (M4A1) Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप 20 डायमंड्स में पा सकते हैं।
3. Wavebreaker- Kaze Bundle की कीमत 1198 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर के जरिए 599 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है।
4. Azure Annihilation (Top) की कीमत 599 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर के जरिए 299 डायमंड्स में पा सकते हैं।
5. Room Card (1 Match) की कीमत 100 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर के जरिए 50 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है।
6. Moon Flip की कीमत 199 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर में आज 99 डायमंड्स में ही खरीद सकते हैं।
डेली स्पेशल स्टोर को एक्सेस करने के लिए आपको सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करनी होगी। इसके बाद स्टोर सेक्शन में जाएं। यहां आपको सबसे टॉप पर डेली स्पेशल का बैनर दिखेग। इस बैनर पर क्लिक करके आप आज मिल रहे आइटम्स को कम कीमत में खरीद सकते हैं