Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Nov 04, 2024, 05:13 PM (IST)
Free Fire Max में नवंबर महीने के लिए नए Evo Access सब्सक्रिप्शन पैक आ गया है। इस पैक के जरिए आपको गेम में प्रीमियम गन स्किन, फ्री पेट्स पैक, कैरेक्टर पैक व स्पेशल चैट बबल आदि मिलते हैं, वो भी बिल्कुल फ्री। इन सब आइटम्स को पाने के लिए आपको इन-गेम करेंसी डायमंड्स भी खर्च नहीं करनी होगी। नवंबर के लिए जारी इवो एक्सेस पैक में आपको G18Lv.6 गन स्किन व M1014 Lv.4 गन स्किन मुफ्त मिल रही है। आइए जानते हैं इस इवो एक्सेस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
Free Fire Max में नया Evo Access सब्सक्रिप्शन पैक दस्तक दे चुका है। गेम डेवलपर कंपनी हर महीने अपने प्लेयर्स के लिए इवो एक्सेस पैक रिलीज करती है। अक्टूबर के बाद अब नवंबर के लिए नया इवो एक्सेस पैक दस्तक दे चुका है। आप इस एक्सेस पैक के जरिए गेम में कई तरह के आइटम्स को फ्री पा सकते हैं। इस पैक में आपको नई इवो गन स्किन के साथ-साथ पेट्स पैक, कैरेक्टर पैक, E-Badge व Special Chat Bubble, 100 से ज्यादा फ्रेंड्स स्लॉट व एक्स्ट्रा आउटफिट स्लॉट फ्री मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
1.G18- Ultimate Achiever और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
2. M1014- Green Flame Draco
3. Free Pet Pack
4. E Badge
5. Free Character Pack
6. Special Chat Bubble
7. 100+ Friend slots
8. Extra Outfit Slot
Evo Access में 3 तरह के पैक मिलते हैं। इसमें एक पैक की कीमत 70 रुपये है, जिसमें आपको 3 दिन तक के लिए इवो एक्सेस प्राप्त होगा। वहीं, एक ऑप्शन 7 दिन का भी है, जिसकी कीमत 100 रुपये है। इसके अलावा, 1 महीने यानी 30 दिन वाला एक्सेस 290 रुपये में प्राप्त होगा।
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम को ओपन करें।
2. इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको Evo Access का बैनर दिखेगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड्स की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
5. आप अपने डायमंड्स खर्च करके इस एक्सेस पैक को प्राप्त कर सकते हैं।