comscore

Free Fire Max Daily Special: आज Bundle और Emote पाने का मौका, आधे Diamonds होंगे खर्च

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल स्टोर अपडेट हो गया है। इस स्टोर से आप बंडल व इमोट्स जैसे आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं।

Published By: Manisha | Published: May 19, 2025, 05:01 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स में अक्सर नए इन-गेम आइटम्स खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ता है, तो आप Daily Special स्टोर का रूख कर सकते हैं। जी हां, इस स्टोर के जरिए आप गेम में नए-नए आइटम्स को हासिल कर सकते हैं और आपके ज्यादा Diamonds भी खर्च नहीं होंगे। आपको बता दें, फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम में किसी भी तरह आइटम को पाने के लिए डायमंड्स की जरूरत होती है, जो कि एक इन-गेम करेंसी है। डायमंड्स को प्लेयर्स असली पैसों से खरीद पाते हैं। इस वजह से वह उन्हें ज्यादा खर्च करने से बचते हैं। अगर आप भी डायमंड्स सेव करने के तरीके ढूंढते रहते हैं, तो यह स्टोर आपके लिए ही है। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max में Daily Special स्टोर गेम का पॉपुलर सेक्शन है। इस स्टोर के जरिए प्लेयर्स रोजाना नए-नए आइटम्स को अपने लिए खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि इस स्टोर से आइटम्स खरीदने पर प्लेयर्स के ज्यादा डायमंड्स में खर्च नहीं होते। दरअसल, इस स्टोर में सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद उन्हें आप हाफ रेट में खरीद सकते हैं। आज इस स्टोर से प्लेयर्स Top Scorer Emote और Song of Hana Bundle जैसे आइटम्स को आधी कीमत में पा सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Daily Special

1. Top Scorer Emote की कीमत 599 डायमंड्स है, जिसे आप 299 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

2. BP S12 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जो कि डेली स्पेशल स्टोर में सिर्फ 5 डायमंड्स में मिल रहा है।

3. Song of Hana Bundle की कीमत 1199 डायमंड्स है, जिसे आप Daily Special स्टोर के जरिए आप 599 डायमंड्स में पा सकते हैं।

4. Mechanical Wings Backpack की कीमत 199 डायमंड्स थी, जिसे आप आज 99 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।

5. Steel Cowboy (M24 + Mini Uzi) Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि आज 20 डायमंड्स में मिल रहा है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

6. Silver Boot की कीमत 149 डायमंड्स है, जो कि आप सिर्फ 74 डायमंड्स में मिल रहा है।