Written By Manisha
Free Fire Max में Superstar Ring इवेंट शुरू हो गया है। यह इवेंट कई सारे बंडल्स से लैस है। इसमें आपको एक्सक्लूसिव Male और Female बंडल्स को पाने का मौका मिल रहा है। इन बंडल की लिस्ट में Young Star Bundle Male व Taped Beauty Bundle आदि शामिल है। अगर आप गेम में अपने कैरेक्टर के लिए रेयर या फिर एक्सक्लूसिव बंडल खरीदने की सोच रहे थे, तो यह इवेंट आपके लिए ही है। इस इवेंट में हिस्सा लेकर आप इन बंडल्स को बिल्कुल फ्री पा सकते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Rush Board इवेंट हुआ शुरू, ऐसे Dark Desires Bundle फ्री में करें Claim
Free Fire Max में Superstar Ring इवेंट शुरू हो चुका है, जो कि 2 हफ्तों तक लाइव रहेगा। इवेंट के जरिए आज प्लेयर्स को Young Star Bundle Male व Taped Beauty Bundle जैसे कई प्रीमियम बंडल्स पाने का मौका मिल रहा है। फ्री रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको इस इवेंट में स्पिन करना होगा। स्पिन करने के लिए गेम की इन-गेम करेंसी डायमंड्स का इस्तेमाल होता है। हर स्पिन पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड्स मिलेंगे, जिसमें ग्रैंड व अन्य प्राइज शामिल होते हैं। 200 स्पिन पर आपको चारों में से एक ग्रैंड प्राइज जरूर मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
Superstar Ring इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड्स को पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 10 + 1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड्स है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
1. Young Star Bundle
2. Taped Beauty Bundle
3. Sporty Star Bundle
4. Sassy Bundle
बंडल के अलावा, इवेंट में स्पिन करने पर प्लेयर्स को यूनिवर्सल टोकन मिलेंगे। इन टोकन को एक्सचेंज करके प्लेयर्स गेम के ग्रैंड प्राइज को भी क्लेम कर सकते हैं।
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Fee Fire Max गेम ओपन करें।
2. इसके बाद Luck Royale सेक्शन पर क्लिक करें।
3. यहां आपको Superstar Ring इवेंट का बैनर दिख जाएगा।
4. इस बैनर पर क्लिक करके आप आज मिलने वाले रिवॉर्ड्स को क्लेम कर सकते हैं।