Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 22, 2025, 10:30 AM (IST)
Free Fire Max को खास बनाने के लिए Carnival Funk इवेंट आ गया है। इस शानदार इवेंट में प्रमुख रिवॉर्ड के तौर पर स्पेशल फंकी इमोट मिल रहा है। इसके साथ लूट बॉक्स, सुपर लैग पॉकेट, वेपन लूट क्रेट और खास बैकपैक जैसे आइटम्स को भी क्लेम किया जा सकता है। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया गया है। इससे प्रीमियम आइटम पाए जा सकते हैं और गेमिंग अनुभव भी बेहतर होगा। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में Carnival Funk इवेंट आज लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए अगले 10 से 15 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच स्पिन करके Carnival Funk Emote, Enhance Hammer, Loot Box-Egghunter और Team Booster जैसे आइटम प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा, पैराशूट स्किन और सुपर-लैग पॉकेट भी पाने का चांस मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
आपको बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स का यह एक Faded Wheel इवेंट है। इससे ईनाम जीतने के लिए सबसे पहले उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप क्लेम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे। अब आपको स्क्रीन पर स्पिन बटन दिखाई देगा। इसके लिए आपको 9 डायमंड खर्च करने होंगे।
1. अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन कर लें।
2. स्टोर सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको टॉप पर Carnival Funk इवेंट दिखाई देगा, उस पर टैप कीजिए।
4. अब उन आइटम को सिलेक्ट करें, जिन्हें आप नहीं पाना चाहते हैं।
5. वो आइटम ईनाम लिस्ट से हट जाएंगे।
6. अब स्पिन बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
7. इस तरह आप स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।
नोट : इस इवेंट में एक बार क्लेम किए गए रिवॉर्ड को दोबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता है। हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी।