Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 21, 2025, 01:31 PM (IST)
Free Fire Max और DIGIMON के बीच साझेदारी होने से गेम में कई शानदार गेमिंग इवेंट लाइव हुए हैं। इनमें से एक Patamon Has You Covered! है। यह आज शुरू हुआ है। इसमें गोल्ड कॉइन मिल रहे हैं, जिन्हें फ्री में क्लेम किया जा सकता है। इसके साथ वेपन लूट क्रेट और स्पेशल थीम्ड हेड वेयर को भी बिना डायमंड के अनलॉक किया जा सकता है। आइए जानते हैं इवेंट की पूरी डिटेल और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड पाने का तरीका… और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire Max में गेमर्स के लिए Patamon Has You Covered! इवेंट जारी है। यह 27 नवंबर 2025 तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान टास्क परफॉर्म करके 1000 Gold को मुफ्त में पाया जा सकता है। इसके साथ Xtreame Adventure वेपन लूट और Takeru & Patamon हेड गेयर को अनलॉक करके प्राप्त किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
निम्नलिखित टास्क को पूरा करके ऊपर बताए गए ईनाम को क्लेम किया जा सकता है :
1. BR मैच में 10 Digitama(s) इस्तेमाल करने पर 1000 गोल्ड दिए जा रहे हैं।
2. BR मैच में 20 Digitama(s) यूजर करने पर दो Xtreame Adventure वेपन लूट क्रेट दी जा रही हैं।
3. फ्री फायर मैक्स के BR मैच में 30 Digitama(s) उपयोग करने पर रिवॉर्ड के तौर पर Takeru & Patamon हेड गेयर दिया जा रहा है।
आपकी जानकारी के लिए अंत में बताते चलें कि खबर में ऊपर बताए गए गेमिंग इवेंट को Free Fire Max x DIGIMON कोलैब्रेशन के तहत लाया गया है। इस शानदार गेमिंग इवेंट में बिना डायमंड के डिजीमॉन थीम्ड आइटम मिल रहा है, जिसका उपयोग गेम में किया जा सकता है। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट को स्पेशली गेमर्स के लिए लाया जाता है। इससे प्लेयर्स को मुफ्त में प्रीमियम आइटम पाने का पूरा मौका मिलता है।