comscore

Free Fire Max BR Ranked Season 40: इस दिन से शुरू होगा नया सीजन, मिलेंगे ये धमाल रिवॉर्ड

Free Fire Max BR Ranked Season 40 जल्द गेम में आने वाला है। इसके साथ प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड मिलेंगे। हालांकि, प्लेयर्स को बताए गए टियर तक पहुंचने पर ही वे रिवॉर्ड मिलेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Jun 24, 2024, 10:42 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire Max में जल्द BR Ranked Season 40 आने वाला है।
  • इसके साथ गेम में प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड मिलेंगे।
  • प्लेयर्स के पास बंडल समेत कई आइटम मिलेंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में जल्द एक नया सीजन आने वाला है। Free Fire Max BR Ranked Season 40 के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में धमाकेदार रिवॉर्ड की एंट्री होने वाली है। साथ ही, गेम में प्लेयर्स कई बदलाव भी देखने को मिलेंगे। यह नया सीजन पूरे दो महीने के लिए लाइव रहेगा। प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड के रूप में मिल रहे आइटम को पाने के लिए दो महीने का समय होगा। आइये, इस अपकमिंग सीजन की रिवॉर्ड लिस्ट और यह कब शुरू होगा, यह सारी डिटेल जानने के लिए नीचे पढ़ते हैं। news और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max BR Ranked Season 40

फ्री फायर मैक्स का अपकमिंग BR Ranked Season 40 की शुरुआत 1 जुलाई, 2024 को हो जाएगी। यह सीजन अगले दो महीने तक चलेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सीजन लाइव होने के बाद मौजूदा सीजन में प्लेयर्स की इन-गेम सीजन प्रोग्रेस के आधार पर उनकी रैंक रीसेट कर दी जाएंगी। इसके बाद प्लेयर्स को अपनी स्किल के आधार पर रैंक को बढ़ाना होगा। सीजन में मिलने वाले एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। news और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड

इस सीजन में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर नया स्टाइलिश Heroic Bundle (Female) बंडल मिलेगा। यह बंडल उन्हें मिलेगा, जो Heroi Tier तक पहुंचेगा। इसके अलावा, इस टियर और मास्टर रैंक तक पहुंचने वाले प्लेयर को बंडल के साथ-साथ यूनिक Charge Buster skin और अवतार भी मिलेगा। एक खास माइलस्टोन तकपहुंचने पर प्लेयर्स को स्पेशल बैनर भी मिलेगा। news और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

लीक से पता चलता है कि सीजन 40 में कई तरह के बदलाव होने वाले हैं, जिनमें नए कैरेक्टर, मैप अपडेट और वेपन आदि शामिल हैं। लॉन्च की तारीख पास आने पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर ऑफिशियल घोषणाएं करेगा। सीजन 40 के साथ प्लेयर्स के लिए कई चैलेंज आएंगे। प्लेयर्स को स्ट्रेटजी के साथ अपनी रैंक को बढ़ाना होगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्लेयर्स को अभी से ध्यान रखना होगा कि उन्हें Free Fire MAX के आने वाले सीजन के लिए कैसे तैयारी करनी है। वे अपने गेमप्ले को सुधार के लिए प्रैक्टिस मैच खेल सकते हैं। साथ ही, सभी वेपन और गन स्किन आदि के बारे में जानना होगा ताकि वे यह समझ सकें कि उन्हें जीतने के लिए कौन से आइटम यूज करने हैं।