Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 01, 2024, 01:11 PM (IST)
Free Fire MAX Booyah Pass August 2024 Season 20 प्लेयर्स को कई मजेदार रिवॉर्ड पाने का मौका देता है। इसके जरिए गेमर्स कॉस्ट्यूम, स्किन और ढेरों रिवॉर्ड पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में हर महीने एक नया पास आता है। यह पास एक महीने के लिए गेम में लाइव रहेगा। अगस्त महीने के बूयाह पास की थीम Majestic Roar है। इसमें प्लेयर्स को Leo Gut Bundle के साथ Leo Parade Bundle मिल रहे हैं। इसकी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
Free Fire MAX Booyah Pass August 2024 एक महीने के लिए चलेगा। प्लेयर्स को लेवल तक पहुंचने और रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने के लिए मिशन पूरे करने होंगे। इस पास को दो वर्जन पेड और फ्री आते हैं। डायमंड न खर्च करने के इच्छुक प्लेयर्स फ्री वर्जन के जरिए रिवॉर्ड पा सकते हैं। अगर आप प्रीमियम रिवॉर्ड पाना चाहते हैं तो आपको पास को प्रीमियम में अपग्रेड करना होगा। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट
बूयाह पास के प्रीमियम वर्जन की कीमत 399 डायमंड है। प्रीमियम प्लस की कीमत 899 रुपये है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
प्लेयर्स के पास इन रिवॉर्ड को पाने का अच्छा मौका है। गेमर्स फ्री रिवॉर्ड भी पा सकते हैं और कुछ डायमंड खर्च करके गजब के आइटम हासिल कर सकते हैं।