Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 06, 2024, 04:27 PM (IST)
Free Fire MAX में हर महीने नया Booyah Pass आता है। यह प्लेयर्स के लिए धमाल रिवॉर्ड लेकर आता है। इसके जरिए प्लेयर्स रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। ये आइटम गेमर्स को जीतने में मदद करते हैं और उनकी रैंक बढ़ाते हैं। हाल में जुलाई बूयाह पास गेम में आया है। अब प्लेयर्स को अगले यानी Free Fire MAX Booyah Pass August 2024 का इंतजार है। लीक रिपोर्ट में अगले महीने आने वाले बूयाह पास के बारे में जानकारी सामने आई है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस
Free Fire MAX Booyah Pass August 2024 पास को बाकी के पास की तरह महीने की शुरुआत में यानी 1 अगस्त, 2024 को लाइव किया जाएगा। पास के लाइव होने के बाद प्लेयर्स को एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड मिलेंगे। बूयाह पास के दो वर्जन आते हैं। इसके अलावा, पास में फ्री रिवॉर्ड भी मिलते हैं। प्रीमियम वर्जन वाले को प्रीमियम गजब रिवॉर्ड मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बूयाह पास के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 499 डायमंड है। वहीं, इसके प्रीमियम वर्जन को 999 डायमंड में खरीद सकते हैं। डायमंड इन-गेम करेंसी है। हालांकि, इसका फ्री वर्जन भी आता है। इसमें स्किन, इमोट जैसे रिवॉर्ड मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
अभी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने अपकमिंग बूयाह पास की डिटेल जारी नहीं की है। आगे आने वाले समय में डेवलपर इस पास की सटीक रिलीज डेट और इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट जारी कर सकता है। अभी इसके लिए प्लेयर्स को थओड़ा लंबा इंतजार करना होगा।