Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Nov 21, 2023, 07:16 PM (IST)
BGMI यानी Battlegrounds Mobile India ने नए ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट BMPS 2023 की घोषणा की है। बैटरग्राउंड्स मोबाइल इंडिया प्रो सीरीज के लीग मैच कल यानी 22 नवंबर से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट का ग्रैंड फाइनल दिसंबर 2023 में आयोजित किया जा रहा है। पिछले ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट BGIS 2023 की तरह ही यह एक LAN इवेंट होगा, जिसके लिए Krafton ने 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा है। BGMI डेवलपर ने इस टूर्नामेंट के ग्रैंड फाइनल्स की डेट अभी अनाउंस नहीं की है। और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!
Krafton का यह अपकमिंग ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट कल यानी 22 नवंबर 2023 से शुरू हो रहा है। इस टूर्नामेंट के लीग मैच में कुल 96 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीम को 12-12 के ग्रुप में बांटा गया है। BMPS 2023 (Battlegrounds Mobile India Pro Series) के ये लीग मैच 22 नवंबर से अगले तीन सप्ताह तक खेले जाएंगे। इनमें से टॉप 16 टीमों को दिसंबर में आयोजित होने वाले ग्रैंड फाइनल्स में भेजा जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए कंपनी ने 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल रखा है। और पढें: BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स
BMPS 2023 टूर्नामेंट को Krafton के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, YouTube चैनल और OTT प्लेटफॉर्म Loco पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। BGMI फैन्स इस टूर्नामेंट को इन प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकेंगे। इस ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के लीग मैच को BGMI के आइकॉनिक मैप्स- Erangel, Sanhok, Vikendi, और Miramar पर खेले जाएंगे। और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
BGMI के लिए नवंबर में दो ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं। नवंबर 2023 में बैटलग्राउंड्स मोबाइल के लिए दिवाली बैटल 2023 और Fitox Esports Grand Master Invitational टूर्नामेंट आयोजित किए जाने वाले हैं। इनमें से Diwali Battle 2023 का हाल ही में समापन हुआ है। इस LAN इवेंट टूर्नामेंट को बेंगलुरू के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में खेला गया। इसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। BGMI के इस टूर्नामेंट के लिए 35 लाख रुपये का प्राइज पूल रखा गया था। वहीं, Fitox Esports Grand Masters Invitational टूर्नामेंट 1 नंवबर को शुरू हुआ है। इसके ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज यानी 10 नवंबर को खेला जा रहा है।