comscore

BGMI 4.4 Update रिलीज डेट और टाइम जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

BGMI 4.4 अपडेट आखिरकार गेमिंग कम्युनिटी के लिए रिलीज शेड्यूल के साथ आ गया है। इस नए अपडेट में कई नए फीचर्स, थीम मोड और बड़े मैप बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: May 19, 2026, 10:08 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI 4.4 अपडेट आखिरकार आधिकारिक रूप से रिलीज शेड्यूल के साथ सामने आ गया है। Krafton India ने पुष्टि की है कि यह नया अपडेट 20 मई 2026 को रोलआउट किया जाएगा। गेमिंग कम्युनिटी में इस अपडेट को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है क्योंकि इसमें कई नए फीचर्स, थीम मोड और गेमप्ले बदलाव शामिल किए गए हैं। कंपनी ने बताया है कि अपडेट को सभी यूजर्स तक धीरे-धीरे (Phased Rollout) पहुंचाया जाएगा ताकि सर्वर पर ज्यादा दबाव न पड़े और डाउनलोड प्रक्रिया स्मूद रहे। news और पढें: BGMI में आया सबसे खतरनाक Mode, खिलाड़ी हुए दीवाने!

BGMI 4.4 अपडेट का रोलआउट कैसे होगा

Google Play Store पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपडेट अलग-अलग चरणों में उपलब्ध होगा। सबसे पहले 30% यूजर्स को यह अपडेट सुबह 06:30 बजे IST पर मिलेगा। इसके बाद 50% रोलआउट 09:30 बजे होगा और पूरी तरह से 100% यूजर्स के लिए यह 11:30 बजे तक उपलब्ध हो जाएगा। वहीं iOS यूजर्स के लिए यह अपडेट एक साथ यानी 100% रोलआउट के रूप में 11:30 बजे App Store पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा जो खिलाड़ी APK फाइल के जरिए गेम डाउनलोड करना चाहते हैं, उनके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर यह अपडेट 12:30 बजे उपलब्ध होगा। इस तरह सभी प्लेटफॉर्म्स पर धीरे-धीरे पूरा अपडेट लाइव किया जाएगा। news और पढें: BGMI 4.4 Update: जल्द होगा रिलीज, इस सुपरफास्ट गाड़ी पर होगी सबकी नजर

इस नए 4.4 अपडेट की सबसे बड़ी खासियत

इस नए 4.4 अपडेट की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘Hero’s Crown’ थीम मोड बताया जा रहा है। इस मोड में Erangel मैप पर बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जहां कुछ प्रमुख लोकेशंस जैसे Ruins और Ferry Pier को प्राचीन मंदिरों जैसे शानदार ढांचे में बदला जाएगा। इसके अलावा एक नया Floating Island ‘Crown’s Abode’ भी जोड़ा जा रहा है, जो गेम का हाई-रिस्क और हाई-रिवॉर्ड हॉट ड्रॉप पॉइंट होगा। यहां लैंड करने वाले खिलाड़ियों को अतिरिक्त रीकॉल चांस और बेहतर लूट मिलने की संभावना होगी। साथ ही Sun Chariots जैसी नई गाड़ी और शक्तिशाली बॉस फाइट्स भी इस मोड का हिस्सा होंगे, जो गेमप्ले को और रोमांचक बनाएंगे। news और पढें: BGMI 4.2 Update: Primewood Genesis इवेंट में कैसे भाग लें, इनाम में iQOO 15 से लेकर ये चीजें शामिल

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

BGMI 4.4 अपडेट और क्या-क्या चीजें खास होंगी

BGMI 4.4 अपडेट में सिर्फ मैप बदलाव ही नहीं बल्कि नए ‘Divine Trials’ और स्पेशल कैरेक्टर पावर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें खिलाड़ियों को टीम-आधारित चैलेंज मिलेंगे जिन्हें मैच के दौरान एक्टिव किया जा सकता है। उदाहरण के लिए Spartan’s Trial में खिलाड़ियों को एक फ्लैग की रक्षा करनी होगी और सफल होने पर Unyielding State नाम का बफ मिलेगा, जो उन्हें लंबे समय तक नॉक होने से बचाएगा। वहीं Icarus Trial में पार्कौर मिशन के जरिए ऊंचाई पर चढ़कर उड़ने वाली पावर मिल सकती है। Achilles Trial में तेज गति और स्ट्रॉन्ग अटैक पावर जैसी क्षमताएं अनलॉक होंगी।